विज्ञापन

CG Cabinet Decisions: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ की नौकरियों में 10% आरक्षण, किसानों के लिए बनाई गई बड़ी उप-समिति

CG Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग की सीधी भर्ती में 10% आरक्षण की मंजूरी दी. साथ ही किसानों को खाद आपूर्ति के लिए उप-समिति गठित होगी.

CG Cabinet Decisions: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ की नौकरियों में 10% आरक्षण, किसानों के लिए बनाई गई बड़ी उप-समिति
CG Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ सरकार ने अग्निवीरों को दी बड़ी राहत.

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. इस बैठक में जहां एक तरफ अग्निवीर सैनिकों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया, वहीं दूसरी तरफ किसानों के लिए खाद-उर्वरक की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने मंत्रिमंडलीय उप-समिति के गठन को मंजूरी दी गई.

अग्निवीरों के लिए बड़ी सौगात: तृतीय श्रेणी की सीधी भर्ती में 10% आरक्षण

मंत्रिपरिषद की बैठक में अग्निवीर सैनिकों के सम्मानजनक रोजगार सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय लिया गया. राज्य की तृतीय श्रेणी के पदों- पुलिस विभाग में आरक्षक, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षक और जेल विभाग में प्रहरी की सीधी भर्ती में अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है.  इसके लिए 'छत्तीसगढ़ के अग्निवीर सैनिकों के लिए राज्य की सिविल सेवाओं में तृतीय श्रेणी के पदों में रिक्तियों का आरक्षण नियम-2026' बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.

सुमित्रा ताई का छलका दर्द, कहा- रेलवे ने इंदौर को अनाथ समझ लिया, पत्र में पीएम मोदी का भी जिक्र

किन अग्निवीरों को मिलेगा लाभ 

इस निर्णय का लाभ भारतीय सशस्त्र बलों में 4 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के बाद वैध सेवा प्रमाण-पत्र के साथ सेवामुक्त होने वाले अग्निवीर सैनिकों को मिलेगा. मुख्यमंत्री द्वारा 26 जुलाई 2024 को विधानसभा में की गई घोषणा के अनुपालन में यह फैसला लिया गया है.

देश का सबसे अनोखा पुल, न नदी, न नाला, न सड़क... खेतों के बीच कर द‍िया निर्माण

खाद आपूर्ति के लिए मंत्रिमंडलीय उप-समिति का गठन

प्रदेश के किसानों को खरीफ एवं रबी सीजन में उर्वरकों की समयबद्ध एवं सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रिमंडलीय उप-समिति के गठन का निर्णय लिया गया. इस उप-समिति के अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री अरुण साव (लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग) होंगे. 

कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री, सहकारिता मंत्री और वित्त मंत्री सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे. कृषि उत्पादन आयुक्त इस समिति के संयोजक बनाए गए हैं. यह समिति आवश्यकतानुसार विषय विशेषज्ञों और अधिकारियों को आमंत्रित कर उर्वरक आपूर्ति और प्रबंधन से संबंधित सुझाव राज्य शासन को देगी. 

IPS मोतिउर रहमान: UPSC क्रैक करना है क्लास 6th में ही तय कर लिया था, अब बने श्योपुर एसपी, जानिए कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com