विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2025

CG News: झारखंड शराब घोटाले मामले में छत्तीसगढ़ का बिजनेसमैन रायपुर से अरेस्ट, ACB का एक्शन

Jharkhand Liquor Scam: झारखंड में एसीबी की अब तक की जांच में 38 करोड़ रुपए का शराब घोटाला सामने आया है, जिसमें राज्य के वरिष्ठ आईएएस विनय कुमार चौबे, रिटायर्ड आईएएस अमित प्रकाश, झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गजेंद्र सिंह सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. एसीबी ने घोटाले में कुल 16 लोगों को अब तक नामजद किया है.

CG News: झारखंड शराब घोटाले मामले में छत्तीसगढ़ का बिजनेसमैन रायपुर से अरेस्ट, ACB का एक्शन
Jharkhand Liquor Scam: झारखंड शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया रायपुर से गिरफ्तार

Jharkhand Liquor Scam: झारखंड के शराब घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, झारखंड एसीबी की टीम ने उन्हें रायपुर के पास किसी स्थान पर दबिश डालकर गिरफ्तार किया. उन्हें वहां की अदालत में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाने की तैयारी की जा रही है. सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ 12 जून को एसीबी ने विशेष कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट हासिल किया था. पूर्व में एजेंसी ने उन्हें पूछताछ के लिए हाजिर होने का समन भेजा था, लेकिन तय तारीख पर वे न तो उपस्थित हुए थे और न ही कोई जवाब दिया था. छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच के दौरान कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया के घर पर छापा मारा था, तो वहां से एक डायरी बरामद हुई थी.

डायरी में क्या था?

इस डायरी में झारखंड में सिंडिकेट द्वारा रची गई एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ था. डायरी में झारखंड में शराब व्यापार के दौरान बाधा डालने वालों को चिह्नित करने और उन्हें 'मैनेज' करने की रणनीति का भी उल्लेख था.

झारखंड में एसीबी की अब तक की जांच में 38 करोड़ रुपए का शराब घोटाला सामने आया है, जिसमें राज्य के वरिष्ठ आईएएस विनय कुमार चौबे, रिटायर्ड आईएएस अमित प्रकाश, झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गजेंद्र सिंह सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. एसीबी ने घोटाले में कुल 16 लोगों को अब तक नामजद किया है.

MP में एक शहर बन जाएगा इतिहास! जमींदोज होंगे 22 हजार घर, 50 हजार लोग होंगे विस्थापित

जांच एजेंसी ने इसी मामले में मंगलवार को कोर्ट से गुजरात और महाराष्ट्र के सात लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हासिल किया है. इनमें गुजरात की विजन हॉस्पिटैलिटी सर्विस एंड कंसल्टेंट से जुड़े विपिन जादवभाई परमार, महेश शेडगे, परेश अभेसिंह ठाकोर एवं विक्रम सिंह ठाकोर, महाराष्ट्र की मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े जगन तुकाराम देसाई, कमल जगन देसाई और शीतल जगन देसाई शामिल हैं. रांची के ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय कुमार सिंह के खिलाफ पहले से वारंट जारी हुआ था. एजेंसी ने इन सभी को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था, लेकिन इनमें से कोई भी हाजिर नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें : ACB Action: रायपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में एंटी करप्शन ब्यूरो की दबीश, भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़ा मामला

यह भी पढ़ें : CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ और झारखंड के शराब घोटाले के तार आपस में जुड़े, जांच में ED-CBI की एंट्री तय

यह भी पढ़ें : MP कांग्रेस लाडली बहनों के लिए जाएगी कोर्ट; PCC चीफ ने कहा- सरकार को अब न्यायालय में भी देना होगा जवाब!

यह भी पढ़ें : MP के टाइगर रिजर्व में बढ़ी विदेशी पर्यटकों की संख्या, बाघ की दहाड़ सुनने यहां पहुंचे इतने टूरिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com