विज्ञापन

Chhattisgarh Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, क्‍या हंगामेदार रहेगा पहला द‍िन?

Chhattisgarh Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगा, 24 फरवरी को वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी 2026-27 का बजट पेश करेंगे. सत्र में 2813 सवाल, 61 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और दो महत्वपूर्ण विधेयक पेश होने की संभावना है.

Chhattisgarh Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, क्‍या हंगामेदार रहेगा पहला द‍िन?

Chhattisgarh Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज 23 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो 20 मार्च 2026 तक चलेगा. बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से होगी. पहले दिन दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. सत्र हंगामेदार भी रह सकता है. विपक्षी दल धर्म स्वातंत्र्य बिल और राज्य की वित्तीय स्थिति पर तीखे तेवर दिखा सकते हैं. बजट सत्र में व‍िष्‍णु देव साय सरकार को घेरने के ल‍िए व‍िपक्ष ने रणनीत‍ि बनाई है.

बजट सत्र में कुल 15 बैठकें आयोजित होंगी. छत्तीसगढ़ की व‍िष्‍णु देव साय सरकार में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करेंगे. बजट पर सामान्य चर्चा 26 और 27 फरवरी को होगी. इसके बाद 9 मार्च से 17 मार्च तक विभागवार अनुदान मांगों पर विचार किया जाएगा. 17 मार्च को विनियोग विधेयक प्रस्तुत किया जाएगा और 18 मार्च को उस पर चर्चा व पारित किया जाएगा.

इस सत्र के दौरान संभावित रूप से छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 और छत्तीसगढ़ लोक सुरक्षा प्रवर्तन विधेयक, 2026 भी पेश किए जा सकते हैं. सत्र के लिए विधायकों ने कुल 2813 प्रश्न दर्ज किए हैं, जिनमें 1437 तारांकित और 1376 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं. इसके अलावा 61 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, एक अविलंबनीय लोक महत्व का विषय, 13 अशासकीय संकल्प, 9 शून्यकाल सूचनाएं और 112 याचिकाएं प्राप्त हुई हैं.

वित्तीय वर्ष 2026-27 का यह बजट विष्णु देव साय सरकार का तीसरा बजट होगा. वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बताया कि 2024 का पहला बजट ‘ज्ञान, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं' को समर्पित था, जबकि 2025 का बजट ‘गति' की रणनीति पर आधारित रहा. 2026 का बजट गुड गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल ग्रोथ जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित होगा.

 
Chhattisgarh Budget 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 23 से, इस बार किन सेक्टरों पर रहेगा फोकस? 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close