विज्ञापन

छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव सड़क हादसे में घायल, ललितपुर में ट्रक से टकराई इनोवा 

छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंहदेव उत्तर प्रदेश के ललितपुर में NH-44 पर सड़क हादसे का शिकार हो गए. उनकी इनोवा कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई. हादसे में घायल सिंहदेव को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है.

छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव सड़क हादसे में घायल, ललितपुर में ट्रक से टकराई इनोवा 
chhattisgarh bjp president kiran singh deo injured in car accident lalitpur

ललितपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष और जगदलपुर से विधायक किरण सिंहदेव (58) बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में घायल हो गए. ललितपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर उनकी एसयूवी (इनोवा कार) आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई. पुलिस ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में उनके हाथ और पैर में चोटें आई हैं.

इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया 

ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशीष मिश्रा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसा तालबेहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर हुआ. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और उन्हें तुरंत इलाज के लिए तालबेहट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया.  

इंदौर में बनेगा 4-लेन फ्लाईओवर, रोजाना 1.78 लाख वाहनों को जाम से मिलेगा छुटकारा, बिना मेट्रो रोके होगा निर्माण

किरण सिंहदेव खतरे बाहर 

प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर मेडिकल केयर और एक्स-रे/स्कैन के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज (रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज) भेज दिया. झांसी के डॉक्टरों के अनुसार, उनका इलाज चल रहा है और वे पूरी तरह खतरे से बाहर हैं. सीओ आशीष मिश्रा ने भी पुष्टि की है क‍ि किरण सिंहदेव फिलहाल खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है.

दतिया उपचुनाव: वोटिंग कल , 2.20 लाख मतदाता तय करेंगे सत्ता किसकी? जानिए सुरक्षा-जातीय और पोलिंग का पूरा गणित

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close