विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2026

CG Assembly: अफीम पर सदन में हंगामा, BJP बोली- कांग्रेस के संरक्षण में हो रही थी खेती, विरोध में बेल में गए 29 विपक्षी MLA निलंबित

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कलेक्टर ने विनय ताम्रकार को मुख्य आरोपी बताया है, लेकिन एफआईआर में उसके नौकर को मुख्य आरोपी बनाया गया है, जबकि विनय ताम्रकार का नाम तीसरे नंबर पर रखा गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि एफआईआर में जमीन के रकबे और मालिक का भी उल्लेख नहीं किया गया, जिससे स्पष्ट है कि पुलिस मामले को कमजोर करने का प्रयास कर रही है.

CG Assembly: अफीम पर सदन में हंगामा, BJP बोली- कांग्रेस के संरक्षण में हो रही थी खेती, विरोध में बेल में गए 29 विपक्षी MLA निलंबित
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के आरोप पर अजय चंद्राकर ने किया पलटवार.

छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनय ताम्रकार की बहनों की जमीन पर अफीम की खेती के मुद्दे पर जोरदार हंगामा देखने को मिला. नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने शून्यकाल के दौरान यह मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ को “धान के कटोरे” की जगह 2047 तक “अफीम का कटोरा” बनाना चाहती है. उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रशासनिक अमले की भी भूमिका संदिग्ध है. मामले की जांच जांच स्वतंत्र समिति या सीबीआई से कराई जानी चाहिए.

कांग्रेस के संरक्षण में हो रही रही थी खेती 

नेता प्रतिपक्ष चरणदास के आरोप पर सत्ता पक्ष की ओर से अजय चंद्राकर ने पलटवार करते हुए कहा कि अफीम की खेती पिछले चार साल से हो रही है. यह कांग्रेस के संरक्षण में चल रही थी. उनके इस बयान के बाद सदन में माहौल गरमा गया.

पूर्व सीएम बघेल ने लगया मामले को कमजोर करने का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सरकार को घेरते हुए कहा कि कलेक्टर ने विनय ताम्रकार को मुख्य आरोपी बताया है, लेकिन एफआईआर में उसके नौकर को मुख्य आरोपी बनाया गया है, जबकि विनय ताम्रकार का नाम तीसरे नंबर पर रखा गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि एफआईआर में जमीन के रकबे और मालिक का भी उल्लेख नहीं किया गया, जिससे स्पष्ट है कि पुलिस मामले को कमजोर करने का प्रयास कर रही है. उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी फार्म हादस की जांच कराई जानी चाहिए.  

बेल में जाने से निलंबित हो गए विधायक 

आरोप-प्रत्यारोप के बीच आसंदी (विधानसभा अध्यक्ष) ने दुर्ग में अफीम की खेती के विषय पर लाए गए स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया, जिससे नाराज विपक्षी विधायक बेल में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे. इस कारण कांग्रेस के 29 विधायक स्वतः निलंबित हो गए. बढ़ते विरोध को देखते हुए  सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com