विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2025

छत्तीसगढ़ में 1.59 लाख और महिलाओं को मिलेगा पीएम उज्ज्वला योजना का लाभ, अभी 38 लाख को मिल रहा है फायदा 

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में  1.59 लाख माताओं-बहनों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ मिलेगा. अभी 38 लाख महिलाओं को इसका फायदा मिल रहा है. 

छत्तीसगढ़ में 1.59 लाख और महिलाओं को मिलेगा पीएम उज्ज्वला योजना का लाभ, अभी 38 लाख को मिल रहा है फायदा 

PM Ujjwala Yojana: भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देशभर में 25 लाख नए एलपीजी कनेक्शन स्वीकृत किए गए हैं. इसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ में  “सुशासन तिहार” और “नियद नेल्ला नार योजना” के अंतर्गत 1.59 लाख पात्र माताओं-बहनों को उज्ज्वला योजना का लाभ प्राप्त होगा.यह निर्णय छत्तीसगढ़ की लाखों माताओं-बहनों के जीवन में स्वच्छ ऊर्जा और स्वास्थ्य का उजाला लेकर आएगा. 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी  के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में जो उजाला फैलाया है, वह आने वाले वर्षों में पूरे समाज के विकास का आधार बनेगा.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति हमेशा से परिवार और समाज की धुरी रही है. उज्ज्वला योजना के माध्यम से उन्हें वह सम्मान मिला है जिसकी वे हकदार हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रत्येक पात्र बहन तक इस योजना का लाभ पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है. भारत सरकार के इस निर्णय से छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में जीवन की गुणवत्ता में बड़ा सुधार होगा. ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों की महिलाएं अब प्रदूषण रहित वातावरण में जीवन जी सकेंगी. बता दें कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में लगभग 38 लाख महिलाएं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं. 

ये भी पढ़ें BJP में जिला पदाधिकारियों की हुई घोषणा, जानें किस नेता को क्या मिली है जिम्मेदारी ?  

ये भी पढ़ें MP में पुलिस कांस्टेबल बनने इंजीनियर्स, PHD होल्डर्स ने भी दिखाई रुचि, 7500 पदों के लिए आए साढ़े 9 लाख आवेदन 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com