विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2026

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 30 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

Chhattisgarh Police Transferred: छत्तीसगढ़ में 30 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है. इस लिस्ट में 29 निरीक्षक और 1 उप निरीक्षक शामिल हैं. यह आदेश पुलिस मुख्यालय ने जारी किया है.

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 30 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

Chhattisgarh Police Transferred List: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है. पुलिस मुख्यालय ने 30 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया है, जिसमें 29 निरीक्षक और 1 उप निरीक्षक शामिल हैं. इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है. नए तबादला आदेश के तहत रायपुर शहरी क्षेत्र समेत बिलासपुर, रायगढ़, बालोद दुर्ग और धमतरी भेजा गया है की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. 

30 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने राज्य के अलग-अलग जिलों में तैनात 30 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं. आदेश के मुताबिक, 29 इंस्पेक्टर और 1 सब इंस्पेक्टर का स्थानांतरण किया गया है. आदेश के मुताबिक, निरीक्षक संजीव कुमार मिश्रा और मल्लिका बनर्जी को पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है. अविनाश सिंह को बालोद की जिम्मेदारी मिली है.अवधराम साहू को धमतरी भेजा गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

Latest and Breaking News on NDTV

इन जिलों की मिली जिम्मेदारी?

यशवंत प्रताप सिंह और कमला पुषाम को बिलासपुर ट्रांसफर किया गया है. सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत शुक्ला का तबादला धमतरी जिले से कबीरधाम कर दिया गया है. मोहन लाल भारद्वाज को दुर्ग, शील आदित्य कुमार सिंह को रायगढ़ में पदस्थ किया गया है. नरेंद्र कुमार मिश्रा को सूरजपुर और शैलेन्द्र कुमार ठाकुर को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही भेजा गया है. 

ये भी पढ़ें: KKR vs SRH: कोलकाता बनाम हैदराबाद, ईडेन गार्डन्स में कौन मारेगा बाजी? जानिए पिच रिपोर्ट-मौसम- प्लेइंग 11 और हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com