विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2025

चाकू दिखाकर तहसीलदार से की थी 5500 की लूट, पुलिस ने पकड़ा तो अक्ल लग गई ठिकाने

CG Crime News : रविवार को तहसीलदार से लूट करने वाले आरोपी पकड़े गए हैं. चारों संदिग्धों को पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है. 

चाकू दिखाकर तहसीलदार से की थी 5500 की लूट, पुलिस ने पकड़ा तो अक्ल लग गई ठिकाने

Chhattisgarh News : बालोद शहर के भीतर तहसीलदार  चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से 55 सौ नकदी ,चाकू और वारदात को अंजाम देने वाले ऑटो को भी जब्त कर लिया है..सभी आरोपी दुर्ग जिले के बताए जा  रहे है.पूरे मामले में पुलिस कि माने तो आरोपियों द्वारा मिलाई से आटो को किराये में लेकर निकले थे.

गठित की गई थी विशेष टीम 

इस दौरान बालोद शहर में इवनिंग वॉक में निकले तहसीलदार को एटीएम का पता पूछने के बहाने ऑटो में बैठा लिए..और चाकू दिखाकर तहसीलदार के जेब में रखे पर्स को लूटकर फरार हो गए.जिसके बाद तहसीलदार के रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के पतासाजी के लिए सायबर सेल बालोद व थाना बालोद से विशेष टीम गठित किए.

कई CCTV कैमरे खंगाले गए 

आरोपियों के संबंध में घटना स्थल व आसपास के सीसीटीवी कैमरा की जानकारी त्रिनयन एप के माध्यम से फुटेज को बारीकी से एनालिसिस करने पर 04 संदिग्ध लोगों की जानकारी मिली, जिसके बाद बालोद से गुंडरदेही दुर्ग तक का सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज को चेक कर एनालिसिस किया गया.

ये भी पढ़ें- Balod Road Accident: बालोद में भीषण सड़क हादसा, 14 लोग घायल, शादी से घर लौट रहे थे ग्रामीण

अन्य मामले की भी पूछताछ की जा रही है

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की जानकारी टीम द्वारा लिया जा रहा था. इसी दौरान मुखबिर के जरिए  बालोद बस स्टैण्ड के पास एक आटो जिसमें 4 लोग संदिग्ध अवस्था में है कि सूचना पर बालोद थाना एवं साइबर सेल से टीम वहां पहुंच कर आटो और उसमें बैठे 4 आरोपियों हिरासत में लिए. पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया. वहीं, पुलिस अब आरोपियों द्वारा किए गए अन्य मामले की भी पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें- तहसीलदार को हथियार दिखाकर आरोपियों ने की लूट, फिर  SBI बैंक के सामने धकेल दिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com