विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2025

Caste Census: गरीब-वंचितों को लाभ! CM साय ने कहा- कांग्रेस कभी जातिगत जनगणना कराने की हिम्मत नहीं जुटा पाई

Caste Census: विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट भी किया. उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व, नए भारत के सामर्थ्य और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है. हमारा यह देश भाग्यशाली है कि उसकी बागडोर पीएम मोदी जैसे दूरदर्शी नेता के हाथों में है, जिन्होंने अनेकों बार वैश्विक मंच पर मां भारती का गौरव बढ़ाया है."

Caste Census: गरीब-वंचितों को लाभ! CM साय ने कहा- कांग्रेस कभी जातिगत जनगणना कराने की हिम्मत नहीं जुटा पाई
Caste Census: गरीब-वंचितों को लाभ! CM साय ने कहा- कांग्रेस कभी जातिगत जनगणना कराने की हिम्मत नहीं जुटा पाई

Caste Census: जातिगत जनगणना को लेकर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस जहां इसे राहुल गांधी की जीत बता रही है तो वहीं, भाजपा ने इसे कांग्रेस की कमजोरी करार दिया है. 6 जून को पीएम मोदी से मुलाकात कर शनिवार को रायपुर पहुंचे सीएम ने मीडिया से बातचीत की. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें कांग्रेस ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जातिगत जनगणना पहल के आगे केंद्र सरकार झुक गई. छत्तीसगढ़ के सीएम ने कहा कि जहां तक जातिगत जनगणना की बात है तो कांग्रेस ने अपनी सरकार में इसे क्यों नहीं कराया. सच तो यह है कि कांग्रेस कभी भी जातिगत जनगणना कराने की हिम्मत नहीं जुटा पाई.

गरीबों-वंचितों को लाभ मिलेगा: CM साय

सीएम साय ने कहा कि "देश आज पीएम मोदी का आभारी है कि उन्होंने जातिगत जनगणना कराने की पहल की और घोषणा भी की. आने वाले वर्षों में जातिगत जनगणना होगी. जिससे गरीबों-वंचितों को लाभ मिलेगा."

उन्होंने राहुल गांधी के इस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के लिए 'सरेंडर' शब्द का प्रयोग किया. सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी क्या बोल रहे हैं उसे पूरी दुनिया ने देखा है और सुना भी है.

छत्तीसगढ़ के सीएम ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा कि पीएम मोदी से दो मुद्दों पर चर्चा की. बोधघाट परियोजना और नदी जोड़ो परियोजना. बोधघाट परियोजना के निर्माण से लगभग 4 मिलियन हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और नदी जोड़ो से 3 मिलियन हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी. इस प्रकार कुल 7 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी. बोधघाट परियोजना के निर्माण से 125 मेगावाट बिजली पैदा होगी और 4000 टन मछली का उत्पादन भी होगा.

विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स' पर पोस्ट भी किया. उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व, नए भारत के सामर्थ्य और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है. हमारा यह देश भाग्यशाली है कि उसकी बागडोर पीएम मोदी जैसे दूरदर्शी नेता के हाथों में है, जिन्होंने अनेकों बार वैश्विक मंच पर मां भारती का गौरव बढ़ाया है. आपके कार्यकाल में, देश प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन और प्रगति का साक्षी बना है. दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय भेंट कर उन्हें केंद्र सरकार के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दी. इस मुलाकात के दौरान हुई चर्चा में प्रधानमंत्री मोदी को अवगत कराया कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में उनके द्वारा दी गई हर गारंटी को पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा कर रही है, जिनके सकारात्मक परिणाम प्रधानमंत्री मोदी की मंशा के अनुरूप धरातल पर स्पष्ट रूप से दिख रहे हैं. 

"प्रधानमंत्री मोदी को नक्सलवाद के विरुद्ध जारी कार्रवाई, रणनीति व हमारे सुरक्षाबलों को मिल रही सफलता के संबंध में जानकारी दी. उन्हें अवगत कराया कि बस्तर में शांति और सुरक्षा स्थापित हो रही है और विकास के नए द्वार खुल रहे हैं. प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और मार्गदर्शन प्रदान किया, उनका सान्निध्य विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एक नई ऊर्जा प्रदान करता है.“

यह भी पढ़ें : MP Constable Recruitment Scam: आरक्षक भर्ती में बड़ा घोटाला, अब SIT जांच; देखिए शिवपुरी का फर्जीवाड़ा

यह भी पढ़ें : Surya Mitra: सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना समिट में इंवेस्टमेंट का मौका, सौर ऊर्जा पर मिलेगी छूट

यह भी पढ़ें : ₹1 करोड़ का इनामी सुधाकर; युवाओं को हिंसक बनाने वाला नक्सली टीचर, कभी शांति चाहता था... जानिए पूरी कहानी

यह भी पढ़ें : V Mitra: बिजली विभाग का नया एप, शिकायत करने पर ₹50,000 तक का इनाम, दोषी कर्मचारी से होगी 1.5 गुना वसूली

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com