विज्ञापन

इश्क, शक और कत्ल... 3 घंटे में पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर; सूरजपुर में खौफनाक वारदात

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में नेहरू पार्क में सरेआम खौफनाक वारदात. शक के चलते प्रेमी ने प्रेमिका का चाकू से गला रेत दिया. अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है.

इश्क, शक और कत्ल... 3 घंटे में पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर; सूरजपुर में खौफनाक वारदात
सूरजपुर नेहरू पार्क में प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता.
NDTV

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर शहर के नेहरू पार्क में सरेआम हुई एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया. एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका पर धारदार चाकू से वार कर उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. दरअसल, आरोपी रितेश को अपनी प्रेमिका पर किसी दूसरे लड़के से अफेयर होने का शक था और इसी रंजिश में उसने राधिका को बातचीत के बहाने पार्क में मिलने बुलाया था.

पार्क में बैठकर बातचीत के दौरान दोनों के बीच इसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई और गुस्से में आकर रितेश ने पास छिपाकर रखा चाकू निकालकर राधिका पर जानलेवा हमला कर दिया और वहां से फरार हो गया. चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने खून से लथपथ राधिका को स्थानीय लोगों ने तुरंत नजदीकी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान राधिका ने दम तोड़ दिया.

घेरबांदी कर आरोपी को दबोचा

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी की और आरोपी प्रेमी रितेश रजवाड़े को धर दबोचा. पुलिस हिरासत में कड़ाई से की गई पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू जब्त किया. आरोपी के खिलाफ हत्या के साथ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी शुरू कर दी है.

पुलिस ने क्या कहा?

सूरजपुर के डीएसपी अविनाश पैकरा ने बताया कि नेहरू पार्क में राधिका राजवाड़े अपने प्रेमी रितेश राजवाड़े के साथ आई हुई थी. प्रेमी को शक था कि राधिका किसी ओर से भी प्यार करती है. इसी गुस्से में आकर प्रेमी रितेश चाकू से राधिका के गले में वार कर दिया और इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जल्द ही आरोपी को पीढ़ा यूकेलिप्टस प्लांट से पकड़ लिया गया, जिससे आगे की पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें- धमतरी में नशे के कारोबार से जुड़ी 35.85 लाख की संपत्ति जब्त, जिले में पहली बार SAFEMA-NDPS एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com