विज्ञापन

धमतरी में नशे के कारोबार से जुड़ी 35.85 लाख की संपत्ति जब्त, जिले में पहली बार SAFEMA-NDPS एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर धमतरी में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित न रहकर पुलिस ने अब तस्करों की अवैध कमाई पर सीधा हमला किया है.

धमतरी में नशे के कारोबार से जुड़ी 35.85 लाख की संपत्ति जब्त, जिले में पहली बार SAFEMA-NDPS एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
धमतरी जिले में SAFEMA-NDPS एक्ट के तहत पहली कार्रवाई.
NDTV

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार जिले में कार्यवाही देखने को मिल रही है. वहीं, इसी के तहत जिले में लगातार अवैध मादक पदार्थों के साथ अवैध कारोबार की विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर लगातार बड़ी कार्यवाही की जा रही है. इसके साथ आरोपियों की गिरफ्तारी और न्यायालयीन प्रकरणों तक सीमित न रखते हुए मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियों की पहचान कर उन पर भी सीधा आर्थिक प्रहार किया जा रहा है.

पुलिस अधीक्षक धमतरी और थाना प्रभारी सिटी कोतवाली के विशेष जांच वित्तीय विश्लेषण और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े आरोपियों की संपत्ति की जानकारी एकत्रित की गई. जांच में बैंक खातों में फिक्स्ड डिपॉजिट, बीमा योजनाओं और वाहनों के साथ अचल संपत्तियों में निवेश की जानकारी सामने आई.

इसके तहत उनकी संपत्तियों को NDPS एक्ट के तहत फ्रीज करने की कार्रवाई की गई. यह संपत्ति अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से बनाई गई थी.

इनकी संपत्ति हुई जब्त

आरती रजक के बैंक खाते से 12,93,636 रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई. इसके अलावा आरोपी करण सिंह धुरी, उसकी पत्नी उषा बाई धुरी और पुत्री जायका धुरी से संबंधित बैंक खातों में धन समेत वाहनों और अचल संपत्तियां की कुल राशि 22,91,479 रुपये जब्त की गई.

उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सक्षम प्राधिकारी SAFEMA/NDPS मुंबई ने 23 जुलाई को धमतरी के सिटी कोतवाली थाने को संपत्ति फ्रीज करने का आदेश दिया था. वहीं, पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की बिक्री परिवहन संग्रहण और अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दे और सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और अवैध कारोबारी पर सख्त कार्यवाही की जाएगी.

ये भी पढ़ें- मुर्गी के लालच में पिंजरे में फंसा तेंदुआ गुर्राता रहा, 4 महीने से था आतंक, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com