विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2023

अंबिकापुर: किसानों को अमानक खाद खरीदने के लिए मजबूर करने के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में इस बार भी चुनाव का प्रमुख मुद्दा किसान होगा. दरअसल, अंबिकापुर में बीजेपी ने सीएम भूपेश बघेल पर किसानों को छलने का आरोप लगाया है.

अंबिकापुर:  किसानों को अमानक खाद खरीदने के लिए मजबूर करने के खिलाफ BJP का प्रदर्शन
अंबिकापुर:

भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसान मोर्चा के नेतृत्व में शुक्रवार को अंबिकापुर में धरना प्रदर्शन करने के बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया गया. इस दौरान बीजेपी ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा. वहीं बीजेपी ने बघेल सरकार पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया है. साथ ही बीजेपी ने प्रदेश सरकार पर किसानों को अमानक खाद खरीदने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है.

किसानों को घटिया खाद खरीदने का दबाव बनाने का लगाया आरोप

दरअसल, भाजपा ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार समितियों के माध्यम से घटिया खाद खरीदने के लिए किसानों को मजबूर किया जा रहा है. बीजेपी ने यह भी दावा किया है कि किसानों को अमानक वर्मी खाद और रेत मिट्टी मिला हुआ गोबर खाद जबरदस्ती दिया जा रहा है. वहीं बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप भी लगाया है.

 बीजेपी ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

बता दें कि बीजेपी ने प्रदेश सरकार के द्वारा किसानों को अमानक खाद खरीदने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग को तोड़कर कार्यालय का घेराव किया और राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा.

बीजेपी ने बताया कि किसानों को घटिया खाद खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है जिसका विरोध बीजेपी के द्वारा किया जा रहा है.

ये भी पढ़े:बघेल vs बघेल : पाटन विधान सभा में BJP प्रत्याशी होंगे विजय बघेल, सीधा सीएम भूपेश से मुकाबला

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com