विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2024

CG: बीजापुर में पुलिस- नक्सलियों के बीच मुठभेड़,दो नक्सली ढेर

Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इसमें दो नक्सली मारे गए हैं.

CG: बीजापुर में पुलिस- नक्सलियों के बीच मुठभेड़,दो नक्सली ढेर

Naxalites Encounter Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इसमें सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को ढेर किया है. इन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि बस्तर आईजी ने की है. ये मुठभेड़ जिले के उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ क्षेत्र में हो रही है.  

नक्सलियों के मौजूदगी की मिली थी सूचना

बीजापुर के उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ क्षेत्र में नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना आपुलिस को मिली थी. इसके बाद इस इलाके में सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी भेजी गई. सर्चिंग के दौरान आज सुबह  11 बजे नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया. इलाके में अब भी फायरिंग चल रही है. सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है. सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें पति-पत्नी के झगड़े में "OK" से रेलवे को हो गया करोड़ों रुपये का नुकसान, हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली तलाक अर्जी

पीएलजीए बटालियन के सदस्य के साथ मुठभेड़

नक्सलियों की बटालियन से कोबरा 210 व डीआरजी के जवानों की मुठभेड़ हुई है, पामेड़ के रेखापल्ली के जंगलों में मुठभेड़ चल रही है. नक्सलियों की पीएलजीए बटालियन के सदस्य मौक़े पर मौजूद हैं. बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि इलाके में मुठभेड़ चल रही है. 

ये भी पढ़ें भाजपा विधायक ने युवक की गर्दन पकड़कर दी धमकी! Video Viral होते ही मचा हड़कंप, पूर्व CM ने ये कहा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com