विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2025

 Bijapur Encounter:  बीजापुर में 7 माओवादी कैडरों के शव बरामद, खूंखार नक्सली सुधाकर और भास्कर के शव भी शामिल

7 Dead bodies of Maoist cadres have been recovered : एंटी नक्सल ऑपरेशन नक्सल प्रभावित इलाकों में जारी है. बीते दिन बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को ढेर किया था. अब इनके शव बरामद कर लिए गए हैं.

 Bijapur Encounter:  बीजापुर में 7 माओवादी कैडरों के शव बरामद, खूंखार नक्सली सुधाकर और भास्कर के शव भी शामिल
(फाइल फोटो)

Bijapur Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत बस्तर से नक्सलियों का सफाया जारी है. वहीं, बीते दिनों बीजापुर में सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को ढेर किया था. शनिवार को आधिकारिक प्रेस नोट जारी करके सुरक्षाबलों ने बताया कि मारे गए सात माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा कुल 07 माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें सेंट्रल कमेटी सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर और तेलंगाना राज्य कमेटी सदस्य भास्कर के शव भी शामिल हैं.

 बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों की निरंतरता में, अब तक 5, 6 और 7 जून को हुई विभिन्न मुठभेड़ों के बाद कुल 07 नक्सली शव बरामद किए गए हैं.

5 जून 2025 को सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) सुधाकर उर्फ गौतम का शव बरामद किया गया.इसके बाद, 6 जून को तेलंगाना स्टेट कमेटी (TSC) सदस्य भास्कर का शव बरामद हुआ.  6 और 7 जून की दरम्यानी शाम को हुई मुठभेड़ों के दौरान तीन और माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए.

7 जून को, दो और नक्सली शव माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के बाद बरामद किए गए.अब तक बरामद नक्सली शवों का विवरण इस प्रकार है:

1. सुधाकर उर्फ गौतम – सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM)

2. भास्कर – तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य (TSC)

3. दो अज्ञात महिला नक्सली कैडर

4. तीन अज्ञात पुरुष नक्सली कैडर

सुरक्षा बलों द्वारा बरामद पांच अज्ञात नक्सली शवों की पहचान स्थापित करने का प्रयास जारी है.शवों की बरामदगी के साथ-साथ, मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद का एक बड़े जखीरा, जिसमें दो AK-47 राइफलें भी शामिल हैं, जब्त किया गया है.

कुछ सुरक्षा बल के जवानों को सर्पदंश, मधुमक्खी के डंक, डिहाइड्रेशन और अन्य अभियान संबंधी कारणों से चोटें आई हैं. उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय उपचार प्रदान किया जा रहा है. फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं.

आस-पास के जंगल क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन एवं एरिया डोमिनेशन अभियान वर्तमान में जारी हैं, ताकि शेष माओवादी कैडरों की खोज की जा सके और पूरे क्षेत्र को पूर्णतः सुरक्षित बनाया जा सके.हथियारों और अन्य सामग्रियों की बरामदगी से संबंधित समेकित सूचना प्राप्त होते ही, उसका एक विस्तृत अपडेट साझा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- ₹1 करोड़ का इनामी सुधाकर; युवाओं को हिंसक बनाने वाला नक्सली टीचर, कभी शांति चाहता था... जानिए पूरी कहानी

ये भी पढ़ें- Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के जंगलों में गोलियों की तड़तड़ाहट, एक और इनामी नक्सली हुआ ढेर

NIA: छत्तीसगढ़ में सैन्यकर्मी की हत्या के मामले में माओवादी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल, जानिए क्या है मामला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com