विज्ञापन

Bemetara: अचानक गिरी कच्चे मकान की दीवार, मलबे में दबने से दो बहनों की मौत; एक महिला घायल

बेमेतरा के राउरपुर में जर्जर कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दो मासूम बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

Bemetara: अचानक गिरी कच्चे मकान की दीवार, मलबे में दबने से दो बहनों की मौत; एक महिला घायल
अचानक गिरी जर्जर दीवार.

Bemetara Wall Collapse: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में रविवार को बारिश से कच्चे मकान की जर्जर दीवार अचानक गिर गई.  इस हादसे में दो बहनों की मौत हो गई, जबकि एक महिला ( 30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गई. यह घटना बेमेतरा थाना क्षेत्र के रौरपुर गांव की है. मृतकों की पहचान वंशिका कोसले (10) और उसकी छोटी बहन राधिका (8) के रूप में हुई है.

तीनों मलबे के नीचे दब गए

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह शशिकला कोसले दीवार के पास बर्तन धो रही थी, जबकि चंद्रप्रकाश की दो बेटियां वंशिका कोसले और राधिका कोसले आंगन में खेल रही थी. इसी दौरान जर्जर दीवार अचानक गिर गई और तीनों उसके नीचे दब गए.

एक घंटे तक मलबे में दबी रहीं

हादसे में दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शशिकला कोसले गंभीर रूप से घायल हो गई. ग्रामीणों ने ने तुरंत मलबा हटाकर बचाव का काम शुरू किया, लेकिन तीनों करीब एक घंटे तक मलबे में दबी रहीं. इधर, सूचना मिलते ही बेमेतरा पुलिस मौके पर पहुंची. घायल महिला को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया. हालांकि हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने घायल महिला को रायपुर रेफर कर दिया. पुलिस ने दोनों बहनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है.

दो की मौत, एक घायल

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बेमेतरा थाना क्षेत्र के रौरपुर गांव में सुबह के समय हुई. उन्होंने कहा कि जान गंवाने वालों की पहचान वंशिका कोसले (10) और उसकी छोटी बहन राधिका (8) के तौर पर हुई है. अधिकारी ने बताया कि दोनों बहनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: MP: प्राइवेट कॉलेजों में कलेक्टर की सख्ती भी बेअसर, बायोमेट्रिक लागू कराने का प्रस्ताव 6 माह से फाइलों में कैद

ये भी पढ़ें: किसान ने बांस के खेत को बना दिया टूरिस्ट स्पॉट: घूमने की फीस 50 रु, कपल 2100 में करा रहे प्री वेडिंग शूट

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close