बस्तर पंडुम 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी जनजातीय संस्कृति के महाकुंभ का शुभारंभ, चप्पे-चप्पे जवानों की तैनाती

Bastar Pandum 2026: छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय व लोक संस्कृति महोत्सव “बस्तर पंडुम 2026” का शुभारंभ आज, शनिवार को सुबह 11 बजे जगदलपुर में होगा. समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका करेंगे. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

President Droupadi Murmu in Bastar Pandum 2026: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु आज यानी 7 फरवरी को आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ ‘बस्तर पण्डुम-2026‘ का शुभारंभ करेंगी. संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम 9 फरवरी तक आयोजित होगा. संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम 2026 को लेकर आदिवासी बहुल इलाके में खासकर बस्तर के लोगों में अदभुत उत्साह है. बस्तर पण्डुम लोककला, संस्कृति और स्थानीय परंपराओं से जुड़ा हुआ उत्सव है.

बस्तर पंडुम 2026: चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती

बस्तर पंडुम 2026 का शुभारंभ देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी. राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती कर दी गई है. इस खास मौके पर राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, सहित मंत्रीमण्डल के सदस्य और सांसद भी शामिल होंगे. 

बस्तर पंडुम 2026 का शुभारंभ आज

छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय व लोक संस्कृति महोत्सव “बस्तर पंडुम 2026” का शुभारंभ आज, शनिवार को सुबह 11 बजे जगदलपुर में होगा. समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका करेंगे. 

12 विधाओं की दी जाएगी प्रस्तुति

बस्तर अंचल में पण्डुम पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है. इस उत्सव में जनजातीय समाज की जीवनशैली के दर्शन होते है. इस बार पण्डुम पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 12 विधाओं की प्रस्तुति दी जाएगी. युवा कलाकारों के माध्यम से बस्तर जनजातीय नृत्य, गीत, नाट्य, वाद्ययंत्र, वेशभूषा व आभूषण, पूजा पद्धति, बस्तर शिल्प, जनजातीय चित्रकला का प्रदर्शन किया जाएगा. इसके अलावा जनजातीय पेय पदार्थ, पारंपरिक व्यंजन, आंचलिक साहित्य और बस्तर वन औषधि पर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा.

Advertisement

सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी निगरानी

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए 3 लेयरो में सुरक्षा का चाक चौबंद किया गया है. सुरक्षा में 50 से अधिक राजपत्रित अधिकारी और 700 से अधिक बल तैनात रहेंगे. सुरक्षा को देखते हुए मुख्य सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. वहीं वाहनों की चेकिंग की जा रही है. बाइक पेट्रोलिंग और मोबाइल पेट्रोलिंग भी तैनात किए गए हैं. बता दें कि पूरे इलाके में बम स्क्वायर्ड और डॉग स्क्वायर्ड भी जांच में तैनात है.

ये भी पढ़ें: PAK की जेल से 7 साल बाद रिहा होकर लौटा MP का प्रसन्नजीत रंगारी, जुल्मों की दास्तां सुनने उमड़ा पूरा गांव

Advertisement
Topics mentioned in this article