विज्ञापन

प्रिंसिपल ने छात्रा को किया बैड टच, FIR दर्ज होते ही हो गया फरार, अब तलाश रही है पुलिस 

CG News: बलरामपुर जिले की एक सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्रा ने प्राचार्य पर बैड टच के आरोप लगाए हैं. एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी फरार है. 

प्रिंसिपल ने छात्रा को किया बैड टच, FIR दर्ज होते ही हो गया फरार, अब तलाश रही है पुलिस 

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक शर्मसार और सनसनीखेज मामला सामने आया है. वाड्रफनगर विकासखंड क्षेत्र के स्कूल में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने स्कूल के ही पूर्व प्रभारी प्राचार्य युवधन जयसवाल पर छेड़छाड़ और बेड टच जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है. पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है.

परिजनों को बताई आपबीती, थाने में दर्ज हुई शिकायत

नाबालिग छात्रा ने स्कूल में हुई कथित घटना की जानकारी घर पहुंचकर अपने परिजनों को दी. इसके बाद परिजन तत्काल वाड्रफनगर पुलिस चौकी पहुंचे और पूर्व प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

FIR की खबर मिलते ही आरोपी फरार

पुलिस द्वारा FIR दर्ज किए जाने की जानकारी मिलते ही आरोपी पूर्व प्रभारी प्राचार्य फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने छात्रा को किसी को भी घटना की जानकारी न देने के लिए डराने और धमकाने की कोशिश की. बार-बार धमकी दिए जाने से छात्रा मानसिक रूप से काफी डरी और सहमी हुई है, जिसका उस पर गहरा असर पड़ा है. परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. 

Latest and Breaking News on NDTV

DEO ने गठित की तीन सदस्यीय महिला जांच समिति

बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन सदस्यीय महिला जांच समिति गठित की गई है. जांच टीम मौके पर पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच कर रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर विभागीय स्तर पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

एडिशनल एसपी बोले-जल्द होगी सख्त कार्रवाई

मामले पर एडिशनल एसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने कहा कि यह नाबालिग से जुड़ा गंभीर मामला है. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें IPS Kamlochan Kashyap: इनके नाम से थर्रा जाते थे नक्सली, रिटायरमेंट के बाद बने OSD, जानिए इस अफसर के बारे में

ये भी पढ़ें- चाचा का मर्डर कर जंगल में छिप गया था भतीजा, 48 घंटे के अंदर पुलिस ने खोज निकाला, हत्या की बताई ये वजह 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close