विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2025

बलरामपुर में बारिश से हाहाकार, गागर नदी उफान पर ! तेज बहाव में अनियंत्रित होकर पुल से गिरा ट्रक

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में मूसलाधार बारिश की वजह से बड़ा हादसा हो गया. यहां पुल पार करते समय आयशर ट्रक तेज बहाव में अनियंत्रित होकर नदी में पलट गया.

बलरामपुर में बारिश से हाहाकार, गागर नदी उफान पर ! तेज बहाव में अनियंत्रित होकर पुल से गिरा ट्रक

Truck Overturn In River: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में मानसून अपने पूरे शबाब पर है. बलरामपुर समेत पूरे जिले में भारी बारिश (Heavy Rain) हो रही है. लगातार हो रही बारिश से गागर नदी उफान पर है और वो अपना विकराल रूप धारण कर लिया है. उफान के चलते नदी का पानी बीच पुल से सटकर बह रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि इस दौरान पुल से गुजरते हुए बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, यहां पुल पार करते समय आयशर ट्रक तेज बहाव में अनियंत्रित होकर नदी में पलट गया. यह घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है.

नदी के तेज बहाव में बह गया ट्रक

ट्रक में चालक-परिचालक समेत कुल तीन लोग सवार थे. गनीमत ये रही कि ट्रक में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए.

बाल-बाल बचे ट्रक में सवार लोग

जानकारी के अनुसार, आयशर ट्रक नदी के ऊपर से पुल को पार कर रहा था. इस दौरान नदी में तेज बहाव होने से पानी पुल से सटकर बह रहा था, जिसके चलते ट्रक अनियंत्रित हो गई और फिर नदी में पलट गई. ट्रक में चालक-परिचालक समेत 3 लोग सवार थे. हालांकि ये सभी बाल-बाल बच गए. बता दें कि मौके पर प्रशासन की तरफ से कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं है.

पुल पर हो गए कई गड्ढे

स्थानीय लोगों का कहना है कि मौके पर प्रशासन की ओर से कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी. ट्रैफिक रोकने या वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए. पुल पर भी कई गड्ढे हो गए हैं.

ये भी पढ़े: उफनती टमस नदी पति-पत्नी ने लगा दी छलांग, पुलिस-मछुआरों ने दिखाई बहादुरी, ऐसे बची दोनों की जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com