विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2024

CG: ट्रिपल मर्डर का आरोपी आया पुलिस गिरफ्त में, बोला-रास नहीं आया भाई का ये काम तो सभी को मार डाला 

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के एक गांव में हुई तीन हत्याओं का राज खुल गया है.हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में है और उसने सारे राज खोल दिए हैं.आइए जानते हैं आरोपी ने पुलिस को क्या बताया ? 

CG: ट्रिपल मर्डर का आरोपी आया पुलिस गिरफ्त में, बोला-रास नहीं आया भाई का ये काम तो सभी को मार डाला 

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में ट्रिपल मर्डर करने वाले एक आरोपी मुख्तार अंसारी  को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद मर्डर केस के राज खोले हैं. उसने पुलिस को बताया कि भाई का लव अफेयर चल रहा था. इस वजह से लड़की, उसकी मां और भाई को मौत के घाट उतार दिया. 

ये है मामला 

दरअसल बीते दिनों दहेजवार गांव के खेत में तीन नर कंकाल मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गई थी. पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मामले की जांच कर रही थी. इस मामले में पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने सारे राज उगल दिए.मामले का खुलासा करते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल बताया कि बीते शुक्रवार को तीन नर कंकाल मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी. इसके बाद थाना और फॉरेंसिक की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को सील किया और जांच शुरू कर दी थी.

फिर जिले के विभिन्न स्थानों से गुमशुदा लोगों की जानकारी मंगाई थी. जिस पर ये स्पष्ट हुआ कि कुसमी थाना क्षेत्र से तीन लोग गायब हुए थे. इसके बाद उनके परिजनों से संपर्क किया और उनकी पहचान कराई गई. 

ये भी पढ़ें 

 

घर पर पैसे नहीं देता था 

जिसमें पता चला कि तीनों कुसमी के सूरज देव की पत्नी,बेटा और बेटी का कंकाल है. एसपी ने ये भी बताया कि आरोपी मुख्तार अंसारी जो झाड़ फूंक का काम करता था. उसी ने इस घटना को अंजाम दिया था. दरअसल आरोपी का छोटा भाई का मृतका की बेटी के साथ लव अफेयर था. वो सारे रुपए खर्च कर देता था और घर पर नहीं देता था. यह बात आरोपी को पसंद नहीं थी. ऐसे में उसने लड़की सहित उसके भाई और मां की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

ये भी पढ़ें Naxalites Encounter: कांकेर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर, इस बड़े नक्सली को घेरने निकली है फोर्स

ये भी पढ़ें मध्यम वर्ग को साय सरकार ने दी बड़ी राहत! अब गाइड लाइन मूल्य पर ही लगेगा रजिस्ट्री शुल्क, होगा ये फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com