विज्ञापन

Baloda Bazar Tehsil Office Fire: बलौदा बाजार तहसील कार्यालय में लगी भीषण आग, दस्तावेज सुरक्षित, जांच जारी

Baloda Bazar Tehsil Office Fire: आग की सूचना मिलते ही शासकीय दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया. आग की तीव्रता को देखते हुए आसपास स्थित सीमेंट संयंत्रों से भी दमकल वाहनों को मौके पर बुलाया गया. दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं.

Baloda Bazar Tehsil Office Fire: बलौदा बाजार तहसील कार्यालय में लगी भीषण आग, दस्तावेज सुरक्षित, जांच जारी

Baloda Bazar Tehsil Office Fire: बलौदा बाजार जिला मुख्यालय स्थित तहसील कार्यालय में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला तुरंत सक्रिय हो गया और मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. बताया जा रहा है कि आग डीएसपी कार्यालय की पुरानी बिल्डिंग की ओर से शुरू हुई और धीरे-धीरे तहसील कार्यालय के हिस्से तक पहुंच गई.

महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड को सुरक्षित बाहर निकाला गया

घटना की जानकारी मिलते ही तहसील कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. प्रशासन और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए सबसे पहले कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड को सुरक्षित बाहर निकालने का काम शुरू किया. प्रशासन की इस तेजी के कारण कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को सुरक्षित बचा लिया गया.

मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

आग की सूचना मिलते ही शासकीय दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया. आग की तीव्रता को देखते हुए आसपास स्थित सीमेंट संयंत्रों से भी दमकल वाहनों को मौके पर बुलाया गया. दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि आग तहसीलदार कार्यालय और रिकॉर्ड रूम के आसपास के हिस्से में लगी है. इस दौरान प्रशासन की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दस्तावेजों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया. मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर आग की स्थिति को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

घटना को लेकर एसडीएम पीसी कोरी ने बताया कि तहसील कार्यालय के रिकॉर्ड रूम को सुरक्षित रखा गया है और अधिकांश महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता रिकॉर्ड को सुरक्षित रखना थी, जिसमें काफी हद तक सफलता मिली है. फिलहाल दमकल विभाग और प्रशासनिक टीम आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. प्रशासन का कहना है कि आग पर काबू पाने के बाद पूरे मामले की जांच कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ राज्यसभा की दो सीटों के लिए तैयारी तेज: आज नामांकन पत्रों की होगी स्क्रूटनी, 16 मार्च को मतदान; BJP-कांग्रेस ने महिलाओं पर जताया भरोसा

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close