विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2025

Baloda Bazaar: प्रेम में पागल पत्नी की साजिश, शिवनाथ नदी के पुल पर पति को भेज प्रेमी से कराया जानलेवा हमला, ऐसे खुला राज

Baloda Bazaar Crime News: निशा कुंभकार की शादी से पहले ही एक युवक से प्रेम संबंध था. शादी के बाद जब पति की वजह से दोनों के मिलने-जुलने में परेशानी होने लगी, तो उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की पूरी योजना बना डाली.

Baloda Bazaar: प्रेम में पागल पत्नी की साजिश, शिवनाथ नदी के पुल पर पति को भेज प्रेमी से कराया जानलेवा हमला, ऐसे खुला राज

Baloda Bazaar News: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के सिमगा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. यहां एक पत्नी ने अपने अवैध प्रेम संबंध को बचाने के लिए अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली और प्रेमी के हाथों उस पर जानलेवा हमला करवाया. फिलहाल सिमगा पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी फरार बताया जा रहा है.

धारदार हथियार से हमला

थाना सिमगा पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर की शाम भवानी नगर सिमगा निवासी उमाशंकर कुंभकार (36 वर्ष) अपने घर से निकला था. उसी दौरान बेमेतरा शिवनाथ नदी के पुराने पुल के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.

पत्नी का था एक युवक से प्रेम संबंध

मामले की जांच में एक ऐसा राज खुला जिसने सभी को चौंका दिया. पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि उमाशंकर की पत्नी निशा कुंभकार (26 वर्ष) की शादी से पहले ही एक युवक से प्रेम संबंध था. शादी के बाद जब पति की वजह से दोनों के मिलने-जुलने में परेशानी होने लगी, तो निशा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की पूरी योजना बना डाली.

पैसे देने के बहाने से भेजा था पति को 

योजना के अनुसार, 25 अक्टूबर की शाम निशा ने अपने पति उमाशंकर को फोन कर बताया कि उसके एक परिचित को पैसों की जरूरत है और उसे बेमेतरा पुराने पुल के पास पैसे देने के लिए जाना होगा. उमाशंकर जैसे ही वहां पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे प्रेमी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने पत्नी निशा कुंभकार को किया गिरफ्तार

घटना के बाद पीड़ित परिजन सुनील कुमार कुंभकार ने थाना सिमगा में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने अपराध क्रमांक 596/2025 धारा 109, 61(2)(क) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. वहीं सिमगा पुलिस टीम ने पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर आरोपी पत्नी निशा कुंभकार को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में निशा ने अपराध स्वीकार कर लिया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं फरार प्रेमी की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है.

ये भी पढ़ें: 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com