Balod News: तीन साल की मासूम की कब्र से खोपड़ी गायब, तंत्र-मंत्र से जुड़ी सामग्री मिलने से हड़कंप  

Balod Crime News: बालोद के माहुद-बी गांव में कब्र के आसपास नींबू, अगरबत्ती, दीये और अन्य तंत्र-सामग्री बिखरी देखी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. तहसीलदार की मौजूदगी में कब्र की खुदाई कराई गई. करीब चार फीट खुदाई के बाद बच्ची का शव पूरी तरह डी-कंपोज अवस्था में मिला, लेकिन खोपड़ी यानी सिर गायब था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Balod Crime News: बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के माहुद-बी गांव में तंत्र-मंत्र से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां, एक तीन साल की मासूम बच्ची की कब्र के पास तंत्र-मंत्र से जुड़ी सामग्री मिली. साथ ही खुदाई के बाद कंकाल का सिर गायब पाई गई. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

जानकारी के अनुसार, रविवार 15 फरवरी को माहुद-बी गांव के ग्रामीणों ने मुक्तिधाम मार्ग के पास स्थित एक कब्र के आसपास नींबू, अगरबत्ती, दीये और अन्य तंत्र-सामग्री बिखरी देखी. ग्रामीणों को आशंका हुई कि कब्र से छेड़छाड़ की गई है. सूचना मिलते ही हल्दी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची. मृतिका के पिता जितेंद्र साहू की सहमति और तहसीलदार की मौजूदगी में कब्र की खुदाई कराई गई. करीब चार फीट खुदाई के बाद बच्ची का शव पूरी तरह डी-कंपोज अवस्था में मिला, लेकिन कंकाल का ऊपरी हिस्सा यानी खोपड़ी गायब थी. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फोरेंसिक जांच की तैयारी की जा रही है.

लुंगी पहनकर 10KM पैदल चले विधायक... आजादी के बाद पहली बार दंतेवाड़ा के गांव में पहुंचे, दी बड़ी सौगातें

पुलिस कर रही मामले की जांच 

परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं, गांव में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी सामने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

Advertisement

50 करोड़ की संपत्ति की मालकिन डॉ. हेमलता का निधन, अपहरण के बाद चर्चा में आई थीं; जानें विवाद