DSP की पत्नी ने नीली बत्ती वाली कार के बोनट पर बैठकर मनाया बर्थडे, VIDEO वायरल होने पर मचा बवाल

DSF Wife Viral Video: बलरामपुर जिले में पुलिस बटालियन में तैनात डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी नीली बत्ती लगी सरकारी कार के बोनट पर बैठकर अपना बर्थडे मना रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Chhattisgarh Viral Video: छत्तीसगढ़ में एक वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. बलरामपुर जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 12वीं बटालियन रामानुजगंज में तैनात डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी सरकारी कार के बोनट पर बैठकर जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने बोनट पर बैठकर केक भी काटा है. कार पर नीती बत्ती भी लगी हुई है. इस दौरान उनके साथ उनकी सहेलियां भी हैं.

वह स्प्रे से कार के शीशे पर 32 लिखती हैं, फिर उसे वाइपर से मिटाया जाता है और फिर वो 33 लिखती है. इस तरह वो अपना 33वां बर्थडे मना रही हैं.

Advertisement

चलती कार के बोनट पर बैठीं

डीएसपी की पत्नी चलती कार के समय भी बोनट पर बैठी हैं और साथ में सहेलियां भी मौजूद हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद जिले में विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने यह वीडियो बलरामपुर जिले से कहीं दूर मनाया है. इस मामले में अभी कोई भी पुलिस अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है.

DSP Wife Celebrating Birthday: कई वीडियो आए हैं सामने

बता दें कि इस विवाद के बीच और भी कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें डीएसपी की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य नीली बत्ती लगी सरकारी गाड़ी में वाटरफॉल घूमने जाते नजर आ रहे हैं, वीडियो बनाए जा रहे हैं.

दरअसल, नियमों के अनुसार, शासकीय वाहनों का उपयोग केवल सरकारी कामों के लिए ही किया जा सकता है. घरेलू उपयोग या रील बनाना, वह भी नीली बत्ती के साथ, सरासर नियमों का उल्लंघन है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- कवासी लखमा और बेटे की करोड़ों की संपत्ति समेत सुकमा कांग्रेस कार्यालय सीज, छत्तीसगड़ में ED ने की बड़ी कार्रवाई

Topics mentioned in this article