ग्रामीणों से भरी पिकअप वाहन पलटी, 12 से ज्यादा लोग हुए घायल, सांसद ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल 

Accident : अंबिकापुर में ग्रामीणों से भरी पिकअप वाहन पलट गई है. इस हादसे में 12 से ज्यादा ग्रामीण घायल हुए हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Ambikapur Accident : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक बड़ी खबर है. यहां मैनपाट से गोवर्धन पूजा कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप वाहन पलट गई. इस घटना में 12 से ज्यादा ग्रामीण घायल हुए हैं. सभी घायलों को सरगुजा के सांसद चिंतामणि महाराज ने अपनी वाहन से अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया है. जहां घायलों का इलाज चल रहा है.  

बुधवार की रात को सरगुजा के मैनपाट में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम था. यहां इलाके के लोग शामिल हुए थे. यहां से ग्रामीण अपे गाव वपस जा रहे थे कि अम्बिकापुर से मैनपाट जाने वाले मार्ग के ग्राम नवापारा कालीघाट के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. वाहन में सवार एक  दर्जन से ज्यादा ग्रामीण घायल हो गए. इन घायलों में दो की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. घायलों में महिला, बच्चे और वृद्ध भी शामिल हैं. 

Advertisement

नहीं पहुंची एंबुलेंस 

बताया जा रहा है कि घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस नहीं पहुंची. कार्यक्रम से लौट रहे सांसद चिंतामणि महाराज ने घायलों को देखा और सांसद ने खुद की गाड़ी और काफ़िले की वाहन से घायलों को अस्पताल भेजा. घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. 

ये भी पढ़ें रंगोली मिटाने पर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदला, चाकूबाजी में एक युवक की मौत, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया 

ये भी पढ़ें खूनी पति! दिवाली की रात दूसरी पत्नी का भी कर दिया मर्डर, खाना नहीं बनाया तो डंडे से बेदम पीटा, महिला ने तोड़ा दम 

Topics mentioned in this article