विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2024

छत्तीसगढ़ में ऐसे हो रही धान की कालाबाजारी, इस जिले में हुआ अवैध भंडारण का भंडाफोड़

Big action on illegal paddy storage: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अवैध धान भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है.

छत्तीसगढ़ में ऐसे हो रही धान की कालाबाजारी, इस जिले में हुआ अवैध भंडारण का भंडाफोड़

Big action on illegal paddy storage: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अवैध धान भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर कुल 1112 बोरी धान जब्त किया. जब्त किए गए धान की अनुमानित कीमत लगभग 14 लाख रुपये बताई जा रही है.

यह धान सोसाइटियों में बेचने के लिए अवैध रूप से जमा किया गया था. प्रशासन की टीम ने चकरभाठा, सीपत और कोटा के विभिन्न स्थानों से भारी मात्रा में धान जब्त किया. इनमें 370 बोरी, 142 कट्टी और 450 कट्टी धान शामिल हैं. बताया जा रहा है कि यह धान मंडी अधिनियम के उल्लंघन के तहत अवैध रूप से संग्रहित किया गया था.

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए थे सख्त निर्देश 

कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि जिले में अवैध धान भंडारण और कालाबाजारी पर तत्काल कार्रवाई की जाए. इसी के तहत राजस्व और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने कई दुकानों और गोदामों पर छापेमारी की. इस दौरान आधा दर्जन से अधिक दुकानों से भारी मात्रा में धान जब्त किया गया.

अवैध भंडारण पर रोक लगाने का प्रयास

प्रशासन के अनुसार, अवैध धान भंडारण से सरकारी सोसाइटियों में धान खरीदी की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. ऐसे में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है. मंडी अधिनियम के तहत दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है और आगे भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

‘कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं'

कलेक्टर ने कहा है कि जिले में अवैध धान भंडारण और कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे धान को सरकारी सोसाइटियों में ही बेचें और किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि में शामिल न हों. इस कार्रवाई से जिले में अवैध भंडारण और कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया है. प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- MP Road Accident: मध्य प्रदेश के रायसेन में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौके पर मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com