विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2024

Chhattisgarh Teacher Award: छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2024-25, यहां देखें पूरी लिस्ट

Chhattisgarh State Teacher's Award 2024-25: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार-2024-25 के लिए चयनित शिक्षकों के नामों की घोषणा कर दी है. लिस्ट के मुताबिक, प्रदेश के 64 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार-2024-25 से सम्मानित किया जाएगा.

Chhattisgarh Teacher Award: छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2024-25, यहां देखें पूरी लिस्ट

Chhattisgarh Teacher Honor: राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2024-25 के लिए 64 शिक्षकों के नाम की घोषणा कर दी गई है. चयनित शिक्षकों को अगले साल शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा. वहीं गुरुवार, 5 सितंबर को राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में 55 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार वर्ष 2023 से सम्मानित किया गया है. ये समारोह राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था. 

इन शिक्षकों को मिलेगा छत्तीसगढ़ शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2024-25

राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2024-25 के लिए रायपुर जिले के प्रधान पाठक गोपाल राम यादव और सहायक शिक्षक एलबी  कामिनी साहू को चुना गया है. इसके अलावा धमतरी जिले के सहायक शिक्षक एलबी कुमारी प्रीति सांडिल्य और प्रधान पाठक किरण साहू राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2024-25 पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. 

1. प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी और सहायक शिक्षक एलबी समय लाल काठे (सारंगढ़-बिलाईगढ़) 

2. प्राचार्य डॉ. शोभा श्रीवास्तव और प्रधान पाठक मुन्हेलाल लिल्हारे (राजनांदगांव)

3. प्रधान अध्यापक सुमन जार्ज और सहायक शिक्षक एलबी सुनीता अजीत (दंतेवाड़ा)

4. व्याख्याता रमेश कुमार चंद्रवंशी और व्याख्याता कामिनी जोशी (कबीरधाम)

5. शिक्षक बंदना महथा और व्याख्याता अनिता मंदिलवार (सरगुजा) 

6. शिक्षक एलबी उमेश कुमार सलाम और प्रधान अध्यापक  सविता यादव, जशपुर के प्रधान पाठक सरिता नायक और प्रधान पाठक प्रवीण कुमार पाठक (नारायणपुर)

7. व्याख्याता अमृत लाल गुप्ता और जेल शिक्षक विवेक सिद्धकी (कोरिया)

8. व्याख्याता एलबी राजेश कुमार द्विवेदी और प्रधान पाठक श्मीना जायसवाल (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर)

9.प्रधान अध्यापक किशोर कुमार शर्मा और सहायक शिक्षक एलबी राजेश कुमार प्रजापति (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई)

10. प्रधान पाठक संध्या साहू और व्याख्याता एलबी संजय देवांगन (मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी)

11. शिक्षक एलबी चंद्रमुखी मेहता (बलरामपुर-रामानुजगंज)

12. शिक्षक एलबी नरोत्तम कुमार साहू और शिलक एलबी खेमलता गोस्वामी (दुर्ग)

13. शिक्षक एलबी मधुलिका और प्रधान पाठक प्रिया दुबे (कोरबा)

14. प्रधान पाठक रंजय कुमार सिंह और व्याख्याता एलबी प्रदीप कुमार जायसवाल (सूरजपुर)

15. शिक्षक एलबी मोहन लाल वर्मा और व्याख्याता एलबी जगदीश साहू (बलौदाबाजार-भाटापारा)

16. व्याख्याता एलबी दुर्गा तिवारी और सहायक शिक्षक एलबी सुधारानी शर्मा (मुंगेली)

17. प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार डड़सेना शिक्षक एलबी शिवचरण साहू (कोण्डागांव)

18. सहायक शिक्षक एलबी टिकेश्वर प्रसाद पटेल और प्रधान पाठक नंद किशोर सतपथी (रायगढ़)

19. सहायक शिक्षक अंजु बारसे और शिक्षक एलबी गांगाधर राना (सुकमा)

20. सहायक शिक्षक एलबी खोमन लाल सिन्हा और शिक्षक एलबी दिप्ती मिश्रा (गरियाबंद)

21. शिक्षक एलबी संजीव कुमार सूर्यवंशी और सहायक शिक्षक एलबी नीरा साहू (सक्ती) 

22. व्याख्याता एलबी नरोत्तम कुमार यदु और व्याख्याता एलबी एनुका शार्वा (बालोद)

23. व्याख्याता अमृत लाल साहू और व्याख्याता एलबी प्रतिक्षा सिंह (जांजगीर-चांपा)

24. शिक्षक एलबी सुनिता राजपूत और शिक्षक एलबी  केवरा सेन (बेमेतरा)

25. व्याख्याता एलबी जगदीश सिन्हा और व्याख्याता डॉ.ज्योति किरण चंद्राकर (महासमुंद) 

26. व्याख्याता एलबी शांति सोनी और प्रधान पाठक  शिव कुमार छत्रवाणी (बिलासपुर)

27. व्याख्याता सईदा खान और व्याख्याता देवश्री गोयल (बस्तर)

28. व्याख्याता मती कुसुम जैन ( उत्तर बस्तर कांकेर)

29. प्राचार्य आरती तिवारी और प्रधान पाठक एलबी कुमारी साबरा निशा (गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही)

30. प्रधान पाठक जगदीश्वर तोरेंम और व्याख्याता एलबी अरूण कुमार सिंह (बीजापुर)

ये भी पढ़े: रैगिंग से परेशान छात्रा ने पढ़ाई छोड़ने का लिया फैसला तो कॉलेज ने मांगे 30 लाख, अब HC ने सुनाया बड़ा फैसला

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close