विज्ञापन

रायगढ़ में 3 मंजिला छत से गिरी छात्रा की इलाज के दौरान मौत, होना था 12वीं का पहला पेपर

Class 12th Girl Fallen to Death: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 12वीं की छात्रा की मौत हो गई. उसका बुधवार को पहला ही बोर्ड का पेपर था. वह तीसरी मंजिल से गिर गई थी, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा था.

रायगढ़ में 3 मंजिला छत से गिरी छात्रा की इलाज के दौरान मौत, होना था 12वीं का पहला पेपर

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के मेडिकल कॉलेज आवासीय परिसर (Medical College Residence Campus) में दर्दनाक हादसे में 12वीं की छात्रा अनन्या सर्वे की इलाज के दौरान मौत हो गई. छात्रा अपने परिजनों के साथ टाइप-6 क्वार्टर की तीसरी मंजिल पर रहती थी. वह सोमवार सुबह लगभग 6 बजे छत पर टहल रही थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गई.

घर की छत पर टहल रही थी छात्रा

परिजन उसे गंभीर हालत में तत्काल अस्पताल ले गए. दो दिनों तक उसका इलाज चला, लेकिन तीसरे दिन बुधवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि बुधवार को उसका कक्षा 12वीं का पहला पेपर था. अनन्या के पिता राजेश सर्वे मेडिकल कॉलेज की स्थापना शाखा में कर्मचारी हैं. पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, जिसे अंतिम संस्कार के लिए बिलासपुर के गनियारी ले जाया गया.

उल्लेखनीय है कि इसी बिल्डिंग में सात वर्ष पहले भी एक बुजुर्ग महिला की छत से गिरने से मौत हुई थी. मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी अनिल कुमार सोनी ने जांच की बात कही है.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close