विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2023

छतरपुर: दबंगों का बुजुर्ग महिला की जमीन पर कब्जा, बेटी के साथ बैठी बेमियादी हड़ताल पर

मीरा रैकवार के मुताबिक, वह कई अधिकारियों के चक्कर लगाती रही और जब किसी ने बात नहीं सुनी तो मीरा और उसकी वृद्ध मां अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गई.

छतरपुर: दबंगों का बुजुर्ग महिला की जमीन पर कब्जा, बेटी के साथ बैठी बेमियादी हड़ताल पर

गरीब और असहाय लोगों को लोग जीने नहीं देते हैं. अभी हाल ही में छतरपुर में एक ऐसा मामला है जिसे जानने के बाद लोग हैरान हैं. दरअसल, एक महिला की जमीन पर एक दबंग ने कब्जा कर लिया है. जब वह महिला अपनी जमीन पर जाती है तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता है. प्रसाशन से लगातार न्याय की उम्मीद में महिला अब थक चुकी है. अब न्याय के लिए अपनी बेटी के साथ भूख हड़ताल पर है. 

जानकारी के मुताबिक, ये मामला छतरपुर जिले का है. यहां 80 साल की सुआ बाई रैकवार और मीरा रैकवार (बेटी) कलेक्ट्रेट के सामने भूख हड़ताल पर है. वो बस अपनी जमीन चाह रही है. प्रशासन से गुहार लगा रही है कि जबतक जमीन नहीं मिलेगी तबतक भूख हड़ताल पर ही रहेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि राम शंकर तिवारी नाम के शख्स ने 5 साल से उसकी जमीन पर कब्जा कर रखा है.

मीरा रैकवार के मुताबिक, वह कई अधिकारियों के चक्कर लगाती रही और जब किसी ने बात नहीं सुनी तो मीरा और उसकी वृद्ध मां अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गई.

भूख हड़ताल पर बैठी सुआ बाई रैकवार उम्र 80 वर्ष की बेटी मीरा रैकवार ने बताया कि छतरपुर तहसील के ग्राम अतरार में उसके पिता स्वर्गीय बसंता ढीमर की निजी भूमि है इस पर कुछ लोगों ने कब्जा करके रखा है.जिस पर अतरार निवासी रामेश्वर तिवारी और राम शंकर तिवारी ने पिछले 5 सालों से कब्जा करके रखा है जब भी महिला अपनी जमीन पर जाती है तो उसे जान से मार देने की धमकी दी जाती है

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com