विज्ञापन

भारत में आते ही टेस्ला ने मचाया धमाल, एक साल में ही YL मॉडल की बेच डाली 468 गाड़ियां

टेस्ला की 6 सीटर YL मॉडल ने भारतीय बाजार में आने के साथ ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है. दरअसल, कंपनी एक साल के भीतर ही 468 कारें बेच दी हैं. भारतीय बाजार में इस कार की भारी मांग को देखते हुए कंपनी दूसरे शहरों में भी विस्तार पर काम कर रही है.

भारत में आते ही टेस्ला ने मचाया धमाल, एक साल में ही YL मॉडल की बेच डाली 468 गाड़ियां
भारत में आते ही टेस्ला ने एक साल में ही बेच डाली YL मॉडल की 468 गाड़ियां
NDTV

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला ने भारत में आने के एक साल के भीतर ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है. दरअसल, कंपनी ने एक साल में ही 468 प्रीमियम सेगमेंट की YL मॉडल कार बेच दी है. ये दिखाता है कि कंपनी के लिए भारतीय बाजार में अपार संभावनाएं हैं. दरअसल, कंपनी को ये सफलता उनकी मूल्य की वजह से मिली है. कंपनी ने पिछले महीने से इस कार की डिलीवरी भी शुरू कर दी है. सूत्रों का कहना है कि कंपनी की नई तीन-लाइन वाली छह-सीटर Y L मॉड की उचित मूल्य की वजह से इसकी मांग तीन अंकों में पहुंच गई है. 

बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहर कंपनी के बड़े डिमांड सेंटर के रूप में उभर कर सामने आए हैं. पिछले वर्ष जुलाई में भारतीय बाजार में एंट्री के बाद कंपनी अब तक 468 गाड़ियां बेच चुकी है, जो इलेक्ट्रिक वाहन मुगल एलन मस्क की कंपनी के लिए भारत में उज्जवल भविष्य की ओर इशारा कर रही है. 

6 महीने में ही तोड़ दिया पिछले वर्ष का रिकॉर्ड

इससे पहले वर्ष 2025 के अंत तक कंपनी की कुल 226 गाड़ियां बिकी थी. हालांकि, इस वर्ष अब तक कंपनी 239 गाड़ियां बेच चुकी हैं, जोकि पिछले वर्ष के पूरे साल की बिक्री से ज्यादा है. फिलहाल, कंपनी की मौजूदगी, दिल्ली, गुरुग्राम, हैदराबाद और बेंगलुरु में है. लिहाजा, कंपनी भारी मांग को देखते हुए अब भारत के दूसरे शहरों में भी विस्तार करने पर काम कर रही है. 

जानें कितनी हैं Y L मॉडल की कीमत

टेस्ला की Y L मॉडल की शुरुआती कीमत 61.9 लाख रुपये रखी गई है. इस गाड़ी को कई तरह की आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है. पहली लाइन में वेंटिलेटेड सीटें और पावर्ड थाई कुशन दिया गया है. दूसरी लाइन में पावर्ड आर्मरेस्ट और वन-टच फोल्ड की सुविधा है, जबकि तीसरी लाइन में पावर रिक्लाइन, वन-टच फोल्ड और वेंटेड क्लाइमेट कंट्रोल वाली सीटें हैं.  इसके अलावा, कार में एक लंबी रूफलाइन और एयरो डिजाइन भी है, साथ ही आरामदायक और स्थिर राइड के लिए इलेक्ट्रॉनिक डैम्पिंग और एडेप्टिव सस्पेंशन भी दिया गया है. 

यह भी पढ़ें- न पेट्रोल, न डीजल, न CNG... दिल्‍ली में 'कचरे' से चलेंगी बसें, नितिन गडकरी बोले- मेरा कहा गलत हुआ क्‍या!


इसके अलावा, सुरक्षित ड्राइव के लिए इसमें दूसरी लाइन के लिए विंडो बेल्टलाइन एयरबैग और तीसरी लाइन के लिए साइड एयरबैग भी दिए गए हैं. Y L मॉडल नए 19-इंच Machina 2.0 व्हील्स पर चलती है. इसके अलावा, सड़क के शोर को कम करने के लिए इसमें अकॉस्टिक ग्लास और अपडेटेड सस्पेंशन दिया गया है. 

यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल में उछाल के बीच देशभर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें 7 जुलाई का ताजा भाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close