प्रशांत शिशौदिया
मनोरंजन जगत के अनुभवी पत्रकार प्रशांत शिशोदिया वर्तमान में एनडीटीवी के एक्जीक्यूटिव एडिटर-एंटरटेनमेंट हैं. तीन दशकों से अधिक के इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता करियर में उन्होंने टीवी जगत को अपनी गहरी समझ और रचनात्मकता से समृद्ध किया है. 1998 में एनडीटीवी से जुड़कर उन्होंने 30 वर्षों तक लेखन, कॉन्सेप्ट और प्रोडक्शन का काम किया. ‘अर्ज किया है’, ‘सबसे पॉलिटिकली इनकरेक्ट कौन’, ‘नाइटआउट’, ‘आई टू आई’ और ‘ये फिल्म नहीं आसान’ जैसे चर्चित शो उनके नाम हैं. बॉलीवुड के दिग्गजों के साथ इंटरव्यू और फिल्म समीक्षा के क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान है. फिलहाल वे एनडीटीवी इंडिया पर ‘स्पॉटलाइट’ शो एंकर करते हैं और फिल्म समीक्षक के रूप में भी सक्रिय हैं. दादासाहेब फाल्के फाउंडेशन अवॉर्ड समेत कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजे जा चुके प्रशांत का मानना है कि “हर सीख मायने रखती है”.