विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Nov 07, 2023

MP Election 2023 : CM शिवराज का प्रियंका गांधी से सवाल- क्या कांग्रेस बच्चों को भूखा मारना चाहती है?

CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि "प्रियंका जी और राहुल जी, ये दोनों भाई-बहन लगातार झूठ बोलते हैं...और इस कदर झूठ बोलते हैं कि कांग्रेस शासित राज्यों की नाकामियां, घपले और घोटालों को दूसरे राज्यों की सरकारों पर मढ़ देते हैं."

MP Election 2023 : CM शिवराज का प्रियंका गांधी से सवाल- क्या कांग्रेस बच्चों को भूखा मारना चाहती है?

Assemblyelection2023 : मध्यप्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) आमने-सामने हैं. दोनों ही पार्टियों के नेता आए दिन एक-दूसरे पर सवाल दागते रहते हैं. सवाल-जवाब की कड़ी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के सामने अपने सवाल रखे हैं. सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ये सवाल रखा है. 

 कांग्रेस नेता कहते हैं कि घर में चूल्हा नहीं जलने देंगे : CM

मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपने सवाल में लिखते हैं कि " प्रियंका जी, कांग्रेस के नेता कभी कर्मचारी-अधिकारी, तो कभी बहनों को धमकाते हैं. कहते हैं कि घर में चूल्हा नहीं जलने देंगे. मैं पूछना चाहता हूँ कि क्या कांग्रेस बच्चों को भूखा मारना चाहती है? क्या यह सब मैडम सोनिया गांधी जी के इशारे पर हो रहा है? जवाब दीजिये."

सीएम शिवराज ने पूछा- ये धमकी जो कांग्रेस दे रही है क्या वो मैडम सोनिया गांधी के इशारे पर दे रही है..? जिनको नेता मान रखा है उनके बेटे जनता से कहते हैं, बहनों से कहते हैं खबरदार लाडली बहना का पैसा नहीं मिलेगा. अरे आप ही तो योजनाओं का पैसा बंद करने वाले थे बैगा, भारिया, सहरिया बहनों के खाते में ₹1000 जाते थे आपकी सरकार आते ही अपने बंद कर दिए.

सीएम ने कहा :  दोनों भाई-बहन लगातार झूठ बोलते हैं

एक अन्य पोस्ट में सीएम शिवराज ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तंज कसते हुए लिखा है कि

"प्रियंका जी और राहुल जी, ये दोनों भाई-बहन लगातार झूठ बोलते हैं... और इस कदर झूठ बोलते हैं कि कांग्रेस शासित राज्यों की नाकामियां, घपले और घोटालों को दूसरे राज्यों की सरकारों पर मढ़ देते हैं."

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के इंदौर दौरे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "प्रियंका गांधी और राहुल गांधी दोनों भाई-बहन लगातार झूठ बोलते हैं और इस कदर झूठ बोलते हैं कि कांग्रेस शासित राज्यों की नाकामियां घोटाले और घपले वे दूसरे राज्यों की सरकारों पर मढ़ देते हैं...बलात्कार राजस्थान में होते हैं और आप (प्रियंका गांधी) उन्हें मध्य-प्रदेश पर मढ़ देती हैं. आपको शर्म नहीं आती?"

यह भी पढ़ें : नरेंद्र तोमर के बेटे वायरल वीडियो पर कमनाथ ने कहा- EC दूध का दूध और पानी का पानी जनता के सामने रखे

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
Amarwara Bypolls: 7 नाम वापस, अब कुल 9 प्रत्याशी मैदान में, बीजेपी-कांग्रेस-गोगपा के बीच टक्कर
MP Election 2023 : CM शिवराज का प्रियंका गांधी से सवाल- क्या कांग्रेस बच्चों को भूखा मारना चाहती है?
Madhya Pradesh Assembly Election Results 2023 Anuppur Assembly Seat lok sabha constituency all you need to know
Next Article
Anuppur Election Results 2023: अनूपपुर में कैसे बदल गया सियासी समीकरण? इस बार BJP ने मार ली बाजी
Close
;