विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2023

अम्बिकापुर : पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मिक्सर मशीन चोरी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीम द्वारा इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के सर्विलेंस सिस्टम का यूज कर 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए. इस दौरान आरोपियों को ट्रैक करने पर तीन आरोपियों की घटना में संलिप्तता पाई गई.

अम्बिकापुर : पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मिक्सर मशीन चोरी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार
ट्रैक करने पर तीन आरोपियों की घटना में संलिप्तता पाई गई

अम्बिकापुर: मिक्सर मशीन चोरी के मामले मे सरगुजा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम की सहायता से आरोपियों को ट्रैक कर मिक्सर मशीन को भैयाथान सूरजपुर से बरामद किया. वहीं, घटना मे इस्तेमाल किए गए वाहन को भी पुलिस ने जब्त किया है. पुलिस ने बताया कि वसुंधरा रोड गोधनपुर अम्बिकापुर निवासी दीपक लाल अगरिया ने 20 जुलाई 2023 को थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि वह ठेकेदारी का काम करता है और 18 जुलाई 2023 को अपने मिक्सर मशीन को इंजन समेत शिवधारी कॉलोनी पंचानन हॉटल के पास अपने कार्यस्थल (साइट) पर खड़ी कर घर चला गया था. जब उसने 19 जुलाई 2023 की सुबह आकर देखा तो मिक्सर मशीन अपने स्थान पर नहीं थी, जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया.

छत्तीसगढ़: आईएएस ऑफिसर रानू साहू गिरफ्तार, ईडी ने कल घर पर मारा था छापा

पुलिस टीम द्वारा इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के सर्विलेंस सिस्टम का यूज कर 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए. इस दौरान आरोपियों को ट्रैक करने पर तीन आरोपियों की घटना में संलिप्तता पाई गई. दो आरोपी स्कूटी से और एक अन्य आरोपी पिकप वाहन की मदद से मिक्सर मशीन को चोरी कर ले जाता पाया गया. पिकप वाहन चालक महेंद्र कुमार गौतम को पकड़कर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपने साथी सौरभ सोनी, विशद कुमार पाण्डेय उर्फ़ सोनू के साथ मिलकर मिक्सर मशीन को चोरी कर भैयाथान ले जाकर सौरभ सोनी के गांव मे रखना स्वीकार किया.

बढ़ते अपराधों से निपटने के लिए पुलिस का नया प्लान, बदमाशों की लिस्ट वाला एलबम किया जारी

वहीं, मामले में शामिल 2 अन्य आरोपियों को पकड़कर उनसे पूछताछ की गई तो आरोपियों ने मिक्सर मशीन को चोरी करना स्वीकार किया. अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी सौरभ सोनी और विशद कुमार पाण्डेय के खिलाफ जिला सरगुजा और जिला सूरजपुर मे आपराधिक मामले दर्ज हैं.

मां-बेटी ने चुनरी-चुनरी गाने पर किया जबरदस्त डांस, महिला की एनर्जी देख हैरान रह गए लोग - देखें Video

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com