विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान पहुंचे, 4 दिवसीय दौरे के पहले दिन रोड शो में शामिल होंगे MP सीएम

CM Mohan Visits Tokyo: सुबह टोक्यो शहर पहुंचे सीएम मोहन का भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज ने स्वागत किया. टोक्यो में भारतीय समुदायों ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर और तिलक लगाकर जोरदार स्वागत किया. इस दौरान सीएम ने टोक्यो में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान पहुंचे, 4 दिवसीय दौरे के पहले दिन रोड शो में शामिल होंगे MP सीएम
CM Mohan Tour To Japan

CM Mohan Tokyo Tour: मध्य प्रदेश में निवेश के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार देश और विदेश का दौरा कर रहे हैं.  मंगलवार को चार दिवसीय दौरे पर जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे सीएम मोहन पहले दिन भारतीय दूतावास में आयोजित रोड-शो सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप मध्य प्रदेश में शामिल होंगे.

सुबह टोक्यो शहर पहुंचे सीएम मोहन का भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज ने स्वागत किया. टोक्यो में भारतीय समुदायों ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर और तिलक लगाकर जोरदार स्वागत किया. इस दौरान सीएम ने टोक्यो में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया. 

राज्य में निवेश के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित करने टोक्यो पहुंचे सीएम

उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य में निवेश के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित करना है. एमपी के सीएम मोहन यादव का टोक्यो में भारत के राजदूत सिबी जार्ज ने गर्मजोशी से स्वागत किया. इस अवसर पर टोक्यो में रहने वाले भारतीय समुदाय ने मोहन यादव को पगड़ी पहनाकर और तिलक लगाकर जोरदार स्वागत किया. इस दौरान सीएम मोहन यादव ने टोक्यो में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की.

सीएम मोहन ने एक्स हैंडल पर जापान दौरे की वीडियो को भी शेयर किया

टोक्यो पहुंचे सीएम मोहने एक्स पर जापान दौरे का वीडियो शेयर किया. पोस्ट में सीएम ने लिखा, 'नमस्ते जापान! मुझे जापान में हमारे जीवंत भारतीय समुदाय से भव्य और पारंपरिक स्वागत पाकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है, जिसमें औपचारिक तिलक और पारंपरिक पगड़ी भेंट की गई. इस यात्रा के दौरान मैं अग्रणी उद्योगपतियों के साथ सार्थक आमने-सामने चर्चा करने और उन्हें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने के लिए उत्सुक हूं.'

कौन हैं अल्फिया खान? ओवैसी के '15 मिनट' वाले बयान पर REEL बना बुरी तरह फंसी MBA छात्रा

भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों को आमंत्रित करने पहुंचे हैं सीएम

सीएम मोहन यादव की जापान यात्रा का उद्देश्य प्रमुख जापानी उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित करना है और उन्हें भोपाल में फरवरी 2025 में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आमंत्रित करना है. भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट उद्योग, कृषि और पशुपालन जैसे क्षेत्रों में जापान और मध्य प्रदेश के बीच तकनीकी और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर फोकस रहेगा.

CG Civic Elections 2025: छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख, 11 फरवरी को मतदान, इस दिन आएंगे नतीजे

सीएम मोहन चार दिवसीय जापान दौरे में निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर जापान के उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे.आज दोपहर 1.30 से 3 बजे तक सीएम उद्योगपतियों से वन टू वन सीएम की मीटिंग करेंगे और 3.30 बजे भारतीय राजदूत के निवास पर भोज में शामिल होंगे.

गौरतलब है अपनी जापान यात्रा से पहले सीएम ने कहा था कि प्रदेश के विकास को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से वो जापान जा रहे हैं. इस दौरान जापान की उन्नत तकनीक के साथ वहां के उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा. आइए, मध्य प्रदेश को समृद्ध और सशक्त बनाने की इस यात्रा में हमारे साथ जुड़ें.

ये भी पढ़ें-Unique Style Marriage: न घोड़ी, न बग्घी, न लग्जरी कार, ट्रैक्टर पर सवार होकर शादी में पहुंचा दूल्हा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com