Photo Credit- NDTV/Honey Dubey
Content Credit- Priya Sharma
MP का शीश महल! भटकती आत्मा, छनकती पायल, जानिए रात में कार के पीछे दौड़ती है लाल जोड़े में दुल्हन की कहानी
मध्य प्रदेश में कई खूबसूरत और ऐतिहासिक किले हैं, जिनमें ग्वालियर किला, चंदेरी किला, बांधवगढ़ किला, ओरछा किला और मदन महल किला प्रमुख हैं.
Photo Credit- NDTV/Honey Dubey
ये किले अपनी अद्भुत वास्तुकला, समृद्ध इतिहास और सामरिक महत्व के लिए जाने जाते हैं.
Photo Credit- NDTV/Honey Dubey
पयर्टक अपने परिवार के साथ खूबसूरत और यादगार पल बिताने यहां आते हैं.
Photo Credit- NDTV/Honey Dubey
हालांकि मध्य प्रदेश में एक ऐसा किला भी है, जिसे रहस्यमयी इमारतों में गिना जाता है.
Photo Credit- NDTV/Honey Dubey
इस किले की कहानी सुनकर आज भी लोगों की रूह कांप जाती है.
Photo Credit- NDTV/Honey Dubey
यह किला मध्य प्रदेश के सागर जिला में स्थित है. जिस किले का हम जिक्र कर रहे हैं उसका नाम- 'गढ़पहरा किला' है.
Photo Credit- NDTV/Honey Dubey
कहा जाता है कि इस किले में आज भी नटनी-नट की आत्माएं भटकती हैं और रात में यहां अजीबों-गरीब आवाजें सुनाई देती है.
Photo Credit- NDTV/Honey Dubey
वहीं घुंघरुओं की झंकार भी सुनाई देती है.ग्रामीण दावा करते हैं कि शाम के बाद इस क्षेत्र में कदम रखते ही डर महसूस होने लगाता है.
Photo Credit- NDTV/Honey Dubey
इतना ही नहीं ग्रामीण किसी स्त्री के लाल जोड़े में वाहन के पीछे दौड़ने की कहानियां भी सुनाते हैं.
Photo Credit- NDTV/Honey Dubey
गढ़पहरा किले से जुड़ी ये रहस्यमयी कहानी 400 साल पुरानी है.
Photo Credit- NDTV/Honey Dubey
कहा जाता है कि जब यहां दांगी राजपूतों का शासन हुआ करता था,उसी समय राज्य में एक नट और नटनी अपनी अद्भुत कलाबाजियों के लिए प्रसिद्ध थे.
Photo Credit- NDTV/Honey Dubey
जब उनकी कला की चर्चा राजा तक पहुंची, तो राजा ने दोनों को किले में प्रर्दशन के लिए बुलाया.
Photo Credit- NDTV/Honey Dubey
राजा ने उनके सामने एक कठिन चुनौती रखी-किले से दूर घाटी तक बांधी हुई रस्सी पर चलना. इसके बदले राजा राज्य का आधा हिस्सा दान में देने की बात कहीं.
Photo Credit- NDTV/Honey Dubey
लेकिन रानी को इससे ईर्ष्या हो गई और उन्होंने रस्सी काट दी. रस्सी कटने से नटनी गहरी घाटी में गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई.
Photo Credit- NDTV/Honey Dubey
हालांकि मरने से पहले उसने राजा को श्राप दे दिया- 'जिस राज्य में विश्वासघात की नींव पड़ी है, वो राज्य जल्द ही नष्ट होगा.'
Photo Credit- NDTV/Honey Dubey
ग्रामीण कहते हैं कि आज भी इस नटनी की आत्मा किले में भटकती है.
Photo Credit- NDTV/Honey Dubey
इस किले का निर्माण 13वीं शताब्दी में परमार वंश के शासनकाल के दौरान शुरू हुआ था.
Photo Credit- NDTV/Honey Dubey
वहीं 17वीं शताब्दी में सुल्तान मुहम्मद खान ने इसे पूरा करवाया था.
Photo Credit- NDTV/Honey Dubey
ये भी देखें
शतरंज का सूरमा, 3 साल की उम्र सर्वज्ञ सिंह ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Click Here