MP News: चर्चा में उमा भारती का बयान, CM Mohan Yadav ने किया लोकार्पण, 9 महीने में 840 ट्रेनें रद्द

  • 6:37
  • प्रकाशित: नवम्बर 26, 2026
MP News: चर्चा में उमा भारती का बयान, CM Mohan Yadav ने किया लोकार्पण, 9 महीने में 840 ट्रेनें रद्द मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें। ग्वालियर में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने टिकट देने के अधिकार पर बयान देते हुए कहा कि चुनाव लड़ने का फैसला वह खुद करती हैं। उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर भी उन्होंने निशाना साधा। उज्जैन में शृंगेरी शारदा मठ के पहले आश्रम का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकार्पण किया, जहां प्राण प्रतिष्ठा और कुंभाभिषेक महोत्सव आयोजित हुआ। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 9 महीने में 840 ट्रेनें रद्द होने की मीडिया रिपोर्ट पर रेलवे ने सफाई देते हुए कहा कि आंकड़ों में ट्रिप कैंसिलेशन को ट्रेन कैंसिलेशन बताया गया है। रायसेन पुलिस लाइन में हवाई हमले से बचाव की मॉक ड्रिल हुई। वहीं धार जिले के खड़ गांव में बिजली के तारों के टकराने से करीब 6 बीघा गन्ने की फसल जलने का मामला सामने आया है। किसानों ने विद्युत मंडल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है। Uma Bharti Statement | Uma Bharti Ticket Remark | SP Congress Alliance | Ujjain Sharada Math | CM Mohan Yadav | SECR Train Cancellation Report | Railway Trip Cancellation | Raisen Mock Drill | Dhar Sugarcane Crop Fire | MP News | Chhattisgarh Railway News #umabharti #umabhartinews #gwaliornews #spcongressalliance #ujjain #sharadamatth #mohanyadav #secr #railwaynews #traincancellation #raisen #mockdrill #dharnews #sugarcanefire #madhyapradeshnews ndtv_news

संबंधित वीडियो