MP-Chhattisgarh News : Raipur में CM का जनदर्शन, सुनीं समस्याएं, Jabalpur में Congress March

  • 8:28
  • प्रकाशित: नवम्बर 26, 2026
MP-Chhattisgarh News : Raipur में CM का जनदर्शन, सुनीं समस्याएं, Jabalpur में Congress March छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबरें। रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे। किसी ने सहायक शिक्षक के लंबित पदों पर नियुक्ति की मांग उठाई, तो किसी ने गांव में हायर सेकेंडरी स्कूल, विकास कार्य और झीरम घाटी कांड में क्षतिग्रस्त वाहन के मुआवजे का मुद्दा रखा। वहीं जबलपुर में कांग्रेस ने शहीद स्मारक से मालवीय चौक तक संविधान रक्षा मार्च निकालने की तैयारी की, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, सज्जन सिंह वर्मा और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा सहित वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की बात है। दूसरी ओर रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अगुवाई में गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक संविधान बचाओ रैली निकाली गई, जिसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। Vishnu Deo Sai Jan Darshan | Chhattisgarh CM Public Hearing | Raipur Jan Darshan | Assistant Teacher Jobs Demand | Jhiram Valley Compensation | Jabalpur Congress March | Jitu Patwari | Vivek Tankha | Raipur Congress Rally | Constitution Bachao Rally | Chhattisgarh News | MP News #vishnudeosai #jandarshan #raipur #chhattisgarhnews #cmvishnudeosai #assistantteacher #jhiramvalley #jabalpur #congressmarch #jitu patwari #vivektankha #constitutionmarch #constitutionbachao #raipurnews #mpnews ndtv_news

संबंधित वीडियो