जबलपुर के गढ़ क्षेत्र में सरकारी शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। कचपुरा स्थित शासकीय माध्यमिक शाला परिसर में पिछले चार साल से शासकीय महाविद्यालय गढ़ का संचालन हो रहा है। करीब 120 विद्यार्थियों के लिए स्कूल भवन के सिर्फ दो कमरे उपलब्ध हैं। एक कमरे में कॉलेज कार्यालय और दूसरे में एक साथ कई कक्षाएं संचालित होने की बात सामने आई है। छात्रों और शिक्षकों ने जगह की कमी, शोर और प्रैक्टिकल सुविधाओं से जुड़ी परेशानियां बताईं। वहीं, उच्च शिक्षा विभाग की ओर से नए भवन में जल्द कॉलेज शिफ्ट करने की बात कही गई है।
#jabalpur #jabalpurnews #garha #governmentcollege #educationnews #madhyapradesh #mpnews #mpeducation #collegeinfrastructure #studentissues #educationcrisis #governmenteducation #jabalpurlatestnews #madhyapradeshnews #ViralVideo #trendingshorts #viralnews #trending #trendingshorts #trendingreels #trendingnow
ndtv_news