भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र के अमरा खुर्द में तेंदुए की लगातार मूवमेंट से दहशत का माहौल है। वन विभाग पिछले दो दिनों से करीब 20 से 25 किलोमीटर के दायरे में तेंदुए की तलाश कर रहा है। 10 से 12 जगह ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। लहारपुर इको पार्क में लोगों की सैर पर रोक लगा दी गई है और मुनादी के जरिए ग्रामीणों को अलर्ट किया जा रहा है। इलाके के स्कूल में भी फिलहाल छुट्टी कर दी गई है। वन विभाग की टीमें तेंदुए को ट्रेस करने में जुटी हैं।
#bhopal #bhopalnews #bhopalleopard #leopardalert #katarahills #amrakhurd #leopardmovement #leopardspotted #forestdepartment #trapcamera #drone #wildlifenews #laharpur #madhyapradesh #mpnews #ViralVideo #trendingshorts #viralnews #trending #trendingshorts #trendingreels #trendingnow
ndtv_news