ujjain_601361

  • 0:44
  • प्रकाशित: नवम्बर 17, 2026
उज्जैन से अगली खबर है जहां पर विक्रम यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन देखने को मिला। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी में जमकर हंगामा किया। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर से बहस की गई। नारेबाजी हुई। यूनिवर्सिटी के चैनल गेट को तोड़ने की कोशिश भी हुई और हाथों में जूता लेकर जूता भी दिखाया गया। चैनल गेट पर लात मारी गई। नेम प्लेट उखाड़ी गई। कुल सचिव अनिल शर्मा को ज्ञापन देने पहुंचे थे एनएसयूआई के कार्यकर्ता। लेकिन बातचीत के दौरान बहस शुरू हो गई और जूता निकाल लिया गया। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया और चैनल गेट तोड़ने की कोशिश की गई। #madhyapradesh #mpnews #ujjain #university #nsui #protest

संबंधित वीडियो