Bastar News | CRPF Withdrawal | Ram Raja Sarkar Treasure Controversy | Pannalal Shakya Statement | Bhopal Water Quality | Bhopal Police Verification | Kulgam Terrorist Encounter | Jabalpur Crocodile Rescue | Mahakal Sawari | Neha Pachisia Case छत्तीसगढ़ के बस्तर से CRPF की एक बटालियन के जवानों को हटाकर मणिपुर भेजे जाने की खबर से नक्सलवाद के बाद बदले हालात पर चर्चा तेज है। रामराजा सरकार मंदिर के खजाने के ताले तोड़ने के आरोपों पर दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए, वहीं निवाड़ी प्रशासन ने आरोपों को भ्रामक बताया है। बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य के आदिवासियों पर दिए बयान से सियासी विवाद खड़ा हो गया है। भोपाल के पेयजल में E. Coli बैक्टीरिया मिलने की रिपोर्ट पर नगर निगम ने सफाई दी और कांग्रेस ने सवाल उठाए। भोपाल में किराएदारों, घरेलू सहायकों और डिलीवरी कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया है। कुलगाम में आतंकी हमले के पांच दिन बाद लश्कर कमांडर समेत दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। जबलपुर में किसान दंपति ने तालाब से चार फीट के मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। उज्जैन में बाबा महाकाल की कार्तिक मास की पहली सवारी निकली। वहीं जबलपुर की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया की FIR रद्द करने की याचिका हाई कोर्ट ने खारिज कर दी और जांच जारी रखने के निर्देश दिए। देखिए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश की दिनभर की बड़ी खबरें। #mpnews, #cgnews, #bastarnews, #crpf, #naxalism, #ramrajasarkar, #digvijaysingh, #pannalalshakya, #bhopalnews, #bhopalwater, #policeverification, #kulgamencounter, #jabalpurnews, #mahakal, #ndtvmpcg ndtv_news