Khatu Shyam News : खाटू श्याम मंदिर के पास ढाबे में लगी भीषण आग, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी
राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम जी मंदिर के पास एक ढाबे में भीषण आग लग गई। खाटू श्याम जन्मोत्सव के मौके पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
#khatushyam, #khatushyamji, #khatushyamnews, #khatushyambirthday, #khatushyammandir, #rajasthannews, #sikarnews, #templefire, #fireincident, #firebrigade, #devotees, #crowdalert, #breakingnews, #latestnews, #ndtv
ndtv_news