Russia में फंसे छत्तीसगढ़ के 2 युवक, Job Offer देकर बुलाने का आरोप, रूसी सेना में भर्ती का दबाव?
छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिल्हा के दो युवक रूस में फंसे होने का दावा किया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक, दोनों युवक 1 अक्टूबर को टेलीग्राम पर मिले नौकरी के ऑफर के बाद रूस गए थे। परिवार का आरोप है कि उन्हें स्टोरेज में काम देने की बात कही गई थी, लेकिन वहां पहुंचने के बाद नौकरी और इंटरव्यू को लेकर लगातार टालमटोल की गई। परिजनों का दावा है कि युवकों को ड्रग केस में फंसाने और 15 से 20 साल की सजा की धमकी दी जा रही है। साथ ही रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव बनाया जा रहा है। परिवार ने केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार से दोनों युवकों की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है। परिजनों ने रूस में 15 से 20 अन्य भारतीयों के फंसे होने का भी दावा किया है।
#chhattisgarh, #raipur, #bilha, #russia, #indiansinrussia, #russiajobscam, #telegramjob, #joboffer, #trappedindians, #indianworkers, #russianarmy, #drugcase, #familyappeal, #safeReturn, #cgnews
ndtv_news