रायपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना यानी NSS का राज्य स्तरीय स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले NSS स्वयंसेवकों, अधिकारियों और संस्थानों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशभर के NSS विद्यार्थियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और सेवा, समाज तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना की। #nss #raipur #raipurnews #foundationday #nssvolunteers #nationalservicescheme #chhattisgarhnews #vishnu #tankar #educationnews #youthnews #hindinews #cgcm #chattisgarhcm #cmvishnu #poltics #cgpolitics #politicalnews #political ndtv_news