मंडला के महेश्मती घाट पर कुछ स्थानीय युवा नर्मदा में डूबते लोगों के लिए देवदूत साबित हो रहे हैं। हाल ही में नर्मदा के बड़े पुल से एक युवती ने नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर और तैराक तेज बहाव के बीच नदी में उतर गए और युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। खास बात यह है कि इन युवाओं के पास आधुनिक रेस्क्यू उपकरण तक नहीं हैं। स्थानीय गोताखोरों का दावा है कि वे अब तक करीब 92 लोगों की जान बचा चुके हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से इन युवाओं को जरूरी रेस्क्यू संसाधन और आर्थिक सहयोग देने की मांग कर रहे हैं। #mandla #mandlanews #narmada #narmadariver #narmadarescue #mpnews #madhyapradesh #riverrescue #localheroes #rescueoperation #hindinews #breakingnews #breakingnews #hindinews #shorts #viralshorts #ytshorts #viral #viralvideo ndtv_news