Surrendered Naxalites Visit Assembly: कल तक जो कदम जंगल की खाक छानते थे और जिनके कंधों पर बंदूकें बोझ बनी हुई थीं, आज उन्हीं कदमों ने लोकतंत्र के मंदिर की सीढ़ियों को छुआ. छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले के 78 आत्मसमर्पित नक्सली शुक्रवार को रायपुर पहुंचे. मौका था छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही को लाइव देखने का. उन नेताओं से मिलने का जो इस सदन की न सिर्फ शोभा बढ़ाते हैं कि बल्कि राज्य वर्तमान और भविष्य भी तय करते हैं. कुल मिलाकर यह न सिर्फ एक भ्रमण था, बल्कि उन लोगों के लिए एक नया अनुभव था जिन्होंने सालों तक लोकतंत्र को सिरे से नकारा था.