MP E-Scooty Yojana: भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत 7500 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को E-Scooty का लाभ दिया। कार्यक्रम में CM ने विद्यार्थियों को स्कूटी की चाबी सौंपी, उनसे संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। योजना के तहत सरकारी स्कूलों के 12वीं में 70% से अधिक अंक लाने वाले और अपने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलता है।