Deepak Tandon Fraud Case : होटल कारोबारी Deepak Tandon पर 8 FIR, पत्नी Barkha Tandon भी आरोपी । Chhattisgarh Crime
छत्तीसगढ़ के रायपुर के चर्चित होटल कारोबारी दीपक टंडन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। नौकरी और ट्रांसपोर्टेशन का ठेका दिलाने के नाम पर 56 लाख रुपये की कथित ठगी के मामले में दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ अलग-अलग जिलों में अब तक 8 FIR दर्ज हुई हैं। SECL कोरबा से जुड़े मामले में भी शिकायत सामने आई है। इसके अलावा 11 अन्य शिकायतों पर पुलिस जांच कर रही है। रायपुर के तेलीबांधा थाने में दीपक टंडन के खिलाफ तीन और बरखा टंडन के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
#raipurnews, #chhattisgarhnews, #deepaktandon, #barkhatandon, #fraudcase, #chhattisgarhcrime, #raipurcrime, #seclkorba, #korbanews, #jobfraud, #contractfraud, #latestnews, #cgnews, #policeinvestigation, #ndtvindia
ndtv_news