MP Congress CM Face | Bhopal Water Contamination | Mahakal Temple VIP Controversy | Chaitanya Baghel ED Action | Chhattisgarh Janjatiya Gaurav Diwas | MP Tribal Development Announcements | Chhattisgarh Paddy Procurement 2026
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें। मध्यप्रदेश कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर नकुलनाथ और जीतू पटवारी के समर्थकों के बीच पोस्टर वॉर और सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भोपाल के वैशाली नगर में नल के पानी में खतरनाक E. Coli बैक्टीरिया मिलने से करीब 7 लाख लोगों की जल सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। उज्जैन के महाकाल मंदिर में बीजेपी विधायक के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला पर VIP दर्शन की सुविधा एक साल के लिए बंद कर दी गई है। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े 61 करोड़ रुपये के 355 प्लॉट पर कब्जे की कार्रवाई की है। वहीं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित हुआ। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी क्षेत्रों के लिए करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं और नई सुविधाओं की घोषणाएं कीं। उधर छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2026-27 की शुरुआत हो गई है। जानिए धान खरीदी के नए नियम, MSP, टोकन व्यवस्था और किसानों को मिलने वाली सुविधाएं। देखिए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी खबरें।
#mpnews, #madhyapradeshnews, #chhattisgarhnews, #mpcongress, #bhopalnews, #ecolibacteria, #watercontamination, #mahakaltemple, #ujjainnews, #chaitanyabaghel, #edaction, #tribalnews, #birsa munda, #dhan kharidi, #farmersnews
ndtv_news