Mahadev Betting App Case: Saurabh Chandrakar के बाद अब Ravi Uppal पर शिकंजा, दुबई में गिरफ्तारी। Breaking News
महादेव ऑनलाइन बैटिंग ऐप मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, ऐप के सह-संस्थापक रवि उप्पल को दुबई में हिरासत में लिया गया है और भारत लाने की प्रक्रिया तेज होने की बात कही जा रही है। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। दूसरी ओर, मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर की CBI स्पेशल कोर्ट ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। CBI उससे दिल्ली में पूछताछ करेगी। बचाव पक्ष ने गिरफ्तारी की कानूनी प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। अब जांच में महादेव ऐप के कथित हवाला नेटवर्क और अन्य आरोपों से जुड़े पहलुओं पर एजेंसियों की नजर है।
#mahadevapp #mahadevbettingapp #saurabhchandrakar #raviuppal #dubaiarrest #cb i #edinvestigation #bettingscam #onlinebetting #hawalanetwork #raipurnews #chhattisgarhnews #interpol #breakingnews #hindinews