यूनाइटेड किंगडम के मैनचेस्टर में रहने वाले 35 वर्षीय NRI इंजीनियर प्रांजल पाठक की गुरुग्राम के सेक्टर-53 स्थित होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव होटल के कमरा नंबर 302 में जकूजी के अंदर मिला। शुरुआती जांच में कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने और CCTV में किसी संदिग्ध की आवाजाही नहीं दिखने की बात सामने आई है। हादसा, प्राकृतिक मौत या कोई दूसरी वजह? पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
#gurugramnews #gurgaonnews #nrideath #engineerdeath #pranjalpathak #hotelroommystery